फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CBSE 12th Class Exam Result 2021 Know what is Varanasis reaction on CBSE formula how numbers will be given

12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम: सीबीएसई के फॉर्मूले पर जानिए क्या है वाराणसी की प्रतिक्रिया

Thu, 17 Jun 2021 09:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Jun 2021 09:46 PM IST
सार

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम तैयार करने का फार्मूला बताया है। 12वीं कक्षा के परिणाम में 10वीं के तीन विषयों के 30 प्रतिशत, 11वीं के पांच विषयों के 30 प्रतिशत अंक जबकि बारहवीं प्री बोर्ड में मिले अंकों से भी 40 प्रतिशत नंबर को जोड़ा जाएगा। इस पर विद्यालयों से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले दिनों लिए गए सुझावों से मिलता जुलता ही फार्मूला है। 

विज्ञापन
CBSE 12th Class Exam Result 2021 Know what is Varanasis reaction on CBSE formula how numbers will be given
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने के फॉर्मूले को पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सीबीएसई की सिटी को-आर्डिनेटर और प्रधानाचार्यों ने बेहतर विकल्प बताया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  ने प्रधानाचार्यों के साथ ही अन्य लोगों से कुछ दिन पहले फीडबैक भी लिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2021 : कक्षा 10वी-12वीं के रिजल्ट मूल्यांकन का फॉर्मूला हुआ तैयार
विज्ञापन


वाराणसी जिले में करीब 220 विद्यालयों के 45 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है, उसमें 10वीं के तीन विषयों के 30 प्रतिशत, 11वीं के पांच विषयों के 30 प्रतिशत अंक जबकि बारहवीं प्री बोर्ड में मिले अंकों से भी 40 प्रतिशत नंबर को जोड़ा जाएगा। हालांकि यह बात सामने आ रही है कि फार्मूले को तैयार करने वाली कमेटी में अधिकांश सदस्य ब्यूरोक्रेट हैं। इस पर विद्यालयों से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले दिनों लिए गए सुझावों से मिलता जुलता ही फार्मूला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Update: सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक तैयार होगा परिणाम

पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने कहा कि  कोरोना काल में छात्रों की सेहत और भविष्य को लेकर सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम पर सही फॉर्मूला तैयार किया है। पिछले दिनों मांगे गए सुझाव में भी छात्र हितों पर विशेष जोर देने की बात की गई थी।

सिटी को-आर्डिनेटर (सीबीएसई) गुरमीत कौर ने कहा कि  सीबीएसई को प्रधानाचार्यों ने भी इसी तरह का सुझाव दिया था। छात्रों के भविष्य को देख परिणाम जारी करने का यह बेहतर विकल्प है। इसके अलावा कुछ और विकल्प नहीं था। जो भी हुआ, ठीक हुआ है। 

यह भी पढ़ें : सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक बोले: 20 और 31 जुलाई तक आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, परीक्षा का भी विकल्प

यह भी पढ़ें : आईएससी बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट के लिए सीआईएससीई ने कोर्ट में बताया ये नया फॉर्मूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed