जौनपुर: दो महीने की छुट्टी बिताकर पांच दिन पहले ड्यूटी पर लौटे थे बीएसएफ के एसआई, बाड़मेर में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के छांगापुर द्वितीय गांव निवासी बीएसएफ के एसआई देवेंद्र दुबे(27) का राजस्थान के बाड़मेर में अचानक निधन हो गया। वह 31 अगस्त को दो माह की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे।
इसके पांच दिनों बाद ही निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सोमवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है।
अखिलेश दुबे के दो बेटों में बड़े बेटे देवेंद्र दुबे का चयन तीन साल पहले बीएसएफ में एसआई के पद पर हुआ था। इस समय उनकी ड्यूटी राजस्थान के बाड़मेर में थी। वह दो माह की छुट्टी पर गांव आए थे। 31 तारीख को छुट्टी पूरा कर वह ड्यूटी पर लौटे।
वहां जाने के बाद अगले ही दिन उन्होंने तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद चार सितंबर को अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। सहकर्मियों ने बाड़मेर के ही अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
निधन की खबर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देवेंद्र दुबे की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी एक 14 माह की बेटी सोहरा भी है। मां विजय लक्ष्मी, छोटा भाई सूरज सहित अन्य परिजन खबर मिलने के बाद से ही बेसुध हैं।
सूरज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बीएसएफ के जवान बाड़मेर से रवाना हो गए हैं। सोमवार की सुबह तक उनके गांव पहुंचने की संभावना है।