फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BREAKING NEWS: Varanasi Police encounters two miscreants injured in firing

मुठभेड़: वाराणसी पुलिस का बदमाशों से सामना, जवाबी फायरिंग में प्रयागराज के दो बदमाश घायल

Fri, 18 Jun 2021 08:39 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 18 Jun 2021 08:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। गिरफ्तार बदमाशों पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
BREAKING NEWS: Varanasi Police encounters two miscreants injured in firing
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की शुक्रवार रात लंका थाना इलाके में दो बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों को पुलिस ने रामनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से लूट की चेन, पिस्टल, कारतूस और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आयुक्त ने एसओजी, सिगरा और लंका पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। घायल दोनों बदमाश प्रयागराज के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय खोजवां में महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हुए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि दोपहर के समय खोजवां इलाके में महिला संग हुई चेन लूट की घटना में शामिल बदमाश लंका, बीएचयू क्षेत्र में हैं। इस पर क्राइम ब्रांच, सिगरा और लंका थाने की पुलिस ने सीरगोवर्धनपुर गेट के पास चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन


देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के बाद बाइपास की ओर से नीली अपाचे बाइक से दो बदमाश आते हुए दिखे लेकिन सीर गेट पर पुलिसकर्मियों को देख तेजी से लौटूवीर की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसओजी की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के थानों में दर्ज हैं 40 मुकदमे

घायल बदमाशों की पहचान प्रयागराज, धूमनगंज निवासी संतोष रावत और राजापुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच को इनके कब्जे से भेलूपुर थाना क्षेत्र में महिला अंजू सिंह से लूटी गई चेन, असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ। दोनों बदमाशों पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed