फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero car collides with speeding cycle two young men die on spot in Jaunpur

जौनपुर: साइकिल सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Sun, 04 Oct 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Oct 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bolero car collides with speeding cycle two young men die on spot in Jaunpur
demo pic

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना मोड़ के पास शनिवार की रात बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक कपड़ा खरीदकर वापस मड़ियाहूं लौट रहे थे।

विज्ञापन

इस हादसे में एक साइकिल सवार को भी चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



मड़ियाहूं कस्बे के कजियाना मोहल्ला निवासी कामरान उर्फ सोनू(18) अपने दोस्त मिश्राना मोहल्ला निवासी अमजद(25) के साथ कपड़े की खरीदारी करने शनिवार की शाम जौनपुर गए थे। देर रात वापस लौटते समय जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर रसैना मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों से सूचना पाकर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल भेज दिया।

बाइक सवार दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी ले जाया गया। उनकी जेब से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही बिलख पड़े। घटना से मड़ियाहूं कस्बे में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed