बिहार चुनावः कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ सपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने के संकल्प पत्र में घोषणा का विरोध किया है। बिहार चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में जीतने पर कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाने की बात कही गई है। जिस पर सपा के पूर्व पार्षद रवि कांत विश्वकर्मा ने विरोध जताते हुए क्षेत्र के लोगों को मां दुर्गा का सिंदूर का टीका लगाया।
उनका कहना है कि लोगों को जिंदगी और मौत का भय दिखाकर चुनाव में वोट मांगना गलत है। जिसे चुनाव आयोग को संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए।
लक्सा स्थित मिसिर बाबा मंदिर के पास पूर्व पार्षद के नेतृत्व में आने-जाने वाले राहगीरों और दुकानदारों को माला पहनाकर सपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाया। लोगों की सलामती के लिए नवरात्र पर मां से प्रार्थना किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं है। तो क्या लोग टीका और जीने के लिए चुनाव का इंतजार करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकल्प पत्र का निर्णय बहुत ही निंदनीय है। इस मौके पर संदीप मिश्रा, मुकेश सिंह, शानु सिन्हा, मिक्की भाई, शुभम रावत, अजित गुप्ता आदि शामिल रहे।