फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jaunpur Road Accident News: Car And Truck Collided On Highway, Many People Killed

जौनपुर में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; दो गंभीर

Sun, 10 Mar 2024 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

Jaunpur Accident News : जौनपुर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि बच्चे समेत तीन घायल हैं।

विज्ञापन
Jaunpur Road Accident News: Car And Truck Collided On Highway, Many People Killed
road accident in Jaunpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार की रात लगभग ढाई बजे यह हादसा हुआ। घटना में बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने के लिए एक परिवार के नौ सदस्य कार में सवार होकर जा रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कार जौनपुर से केराकत की तरफ जाने के लिए मुड़ी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

पुलिस के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ सेवन सीटर कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार केराकत प्रसाद तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद एक और की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन और जेसीबी से निकलवाने में जुटी रही।

मृतक
अनीश शर्मा (35) पुत्र गजाधर शर्मा 
गजाधर शर्मा (60) पुत्र लक्ष्मण शर्मा  
जवाहर शर्मा (57) पुत्र राम प्रताप 
4- गौतम शर्मा (17) पुत्र जवाहर शर्मा 
5- सोनम (34) पत्नी बजरंग शर्मा 
6- रिंकू  (32) पत्नी पवन शर्मा 
7-युग शर्मा (7) पुत्र बजरंग
सभी निवासी स्टेशन रोड रीगा थाना रीगा, जिला सीतामढ़ी बिहार के।

घायलों में कार चालक जीतू शर्मा (25) पुत्र अवधेश शर्मा, मीना देवी (40) पत्नी गजाधर निवासी ग्राम स्टेशन रोड रीगा, थाना रीगा जिला सीतामढ़ी बिहार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed