{"_id":"5fcb3031e0f51c3c2b20d80e","slug":"bhu-students-protesting-in-front-of-vc-residence-for-not-reopening-hostels-from-two-days-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर विरोध जारी, वीसी आवास के सामने धरने पर बैठे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर विरोध जारी, वीसी आवास के सामने धरने पर बैठे छात्र
Sat, 05 Dec 2020 12:40 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे बीएचयू के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर बीएचयू प्रशासन और छात्रों के बीच रार बढ़ती जा रही है। दो दिन से हॉस्टल में धरना देने के बाद जब छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो शनिवार को सुबह राजाराम हॉस्टल और मुना देवी हॉस्टल में रहने वाले छात्र कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद छात्र बीएचयू प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। छात्रों की मांग है कि जब यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया है और पठन-पाठन शुरू हो रहा है तो हॉस्टल के कमरे क्यों नहीं खोले जा रहे हैं, यह हमारी से समझ से परे है।
विज्ञापन
उन्होंने बीएचयू प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उधर छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए कुलपति आवास पर कुलपति हॉस्टल के वार्डन, चीफ प्रॉक्टर के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही इस पर कोई फैसला भी हो सकता है।
विज्ञापन