फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU: Final phase of admission in UG, waiting for final list

BHU: स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में, माॅप अप राउंड वालों को फाइनल सूची का इंतजार

Fri, 20 Oct 2023 10:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Oct 2023 10:09 AM IST
सार

बीएचयू में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पहले चरण में दाखिला लेने वाले छात्रों ने संकाय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लिया है। वहीं, माॅप अप राउंड में दाखिला लेने वालों की फीस जमा करने की तिथि बीत चुकी है।

विज्ञापन
BHU: Final phase of admission in UG, waiting for final list
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पहले चरण में दाखिला लेने वाले छात्रों ने संकाय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लिया है। वहीं, माॅप अप राउंड में दाखिला लेने वालों की फीस जमा करने की तिथि बीत चुकी है।अब विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाली फाइनल सूची का इंतजार है। इस सूची के बाद बची हुई सीटों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में मॉप अप राउंड में यूजी, पीजी को मिलाकर करीब छह हजार से अधिक खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया कराई जा रही है। मुख्य परिसर के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में भी सीटों के लिए पंजीकरण हुआ है। छात्रों को यूजी के लिए 18 अक्तूबर की दोपहर 12.30 बजे तक फीस जमा करने की समयसीमा दी गई थी। यह तिथि बीत चुकी है। इसकी जानकारी बीएचयू की वेबसाइट पर भी है।
विज्ञापन


अब विश्वविद्यालय प्रवेश सेल की ओर से फीस जमा करने वालों की सूची के आधार पर पाठयक्रमवार ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मॉप अप राउंड के तहत जिन अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ है, उनकी कक्षाएं भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। पीजी में भी कुछ सीटें बची हैं, जिनमें प्रवेश की प्रक्रिया भी मॉपअप राउंड के माध्यम से ही पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed