फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Angry young man stabbed the manager after being fired

Varanasi: नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने मैनेजर को मारा चाकू, बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने वारदात

Fri, 16 Jun 2023 09:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

वाराणसी में प्राइवेट हॉस्पिटल की नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मैनेजर के सिर पर चाकू से वार कर दिया। चितईपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Angry young man stabbed the manager after being fired
मैनेजर पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में प्राइवेट हॉस्पिटल की नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मैनेजर के सिर पर चाकू से वार कर दिया। इस मामले में हाथीडीह निवासी स्वरूप पांडेय ने चितईपुर थाने में सुंदरपुर नेवादा निवासी पवन कुमार यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


स्वरूप पांडेय की जिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उसके मुताबिक वह भिखारीपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मैनेजर है। हॉस्पिटल में कार्यरत पवन कुमार यादव को उसकी लापरवाही के कारण प्रबंधन ने नौकरी से हटा दिया था। बीते 10 जून की रात पवन उसे हॉस्पिटल के गेट पर मिला और चितईपुर चौराहा स्थित शराब के ठेके तक छोड़ने को कहा। उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।
विज्ञापन


शराब के ठेके के समीप पहुंचते ही पवन ने अपने दो साथियों को आवाज दी और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान पवन ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। इस सिलसिले में चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed