{"_id":"5fec034c8ebc3e3d51733f3a","slug":"an-innocent-child-died-after-suffering-from-a-marrow-in-neck-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से सहम उठे लोग, गले में कंचा फंसने से तड़प-तड़प कर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से सहम उठे लोग, गले में कंचा फंसने से तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
Wed, 30 Dec 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक मामला सामने आया है। एक बच्चे की मौत से लोग सहम गए हैं। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा कोट गांव में मंगलवार को गले में शीशे की गोली (कंचा) अटकने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह मुंह में गोली रखकर बिस्तर पर लेट कर मोबाइल देख रहा था कि अचानक गोली उसके गले में अटक गई। मासूम की मौत से परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
औरा कोट गांव निवासी शिव कुमार यादव का पुत्र प्रेम(4) कंचे से खेल रहा था। किसी बात पर वह रोने लगा तो परिजनों ने उसे चुप कराने के लिए मोबाइल थमा दिया और कामों में लग गए। मुंह में गोली रखकर प्रेम बेड पर लेट गया और हाथ में मोबाइल पकड़कर कार्टून देखने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान मुंह में रखी गोली उसके गले में जाकर अटक गई। तेज खांसी शुरू होने पर परिजन पहुंचे। कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे रामपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजन बिलख पड़े। प्रेम दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दो वर्ष का है। मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्य घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन