{"_id":"5edd40f48ebc3e909c3bf0ef","slug":"airoplan-city-news-vns528937251","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कोरोना ने घटाई विमान कंपंनियों की कमाई, उड़ानें 70 से घटकर हुईं 20, यात्रियों की संख्या भी सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कोरोना ने घटाई विमान कंपंनियों की कमाई, उड़ानें 70 से घटकर हुईं 20, यात्रियों की संख्या भी सिमटी
Mon, 08 Jun 2020 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण ने एयरपोर्ट पर विमान और यात्रियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहले जहां 70 से 80 विमानों की रोजाना आवाजाही और 10 से 12 यात्रियों का आवागमन होता था। अब सिमट कर विमानों की आवाजाही 20 से 22 और 2 से 3 हजार यात्रियों का आवागमन रह गया है।
25 मई के बाद से शुरू हुए हवाई सेवा में बहुत बदलाव आया। एयरपोर्ट से मौजूदा समय में घरेलू विमान संचालित हो रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलूरू आदि राज्यों के लिए उड़ानें जारी हैं। अब यात्री घर से ही बोर्डिगिं पास लेकर आ रहे तो वहीं यात्रियों के जूते भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
संदिग्ध यात्रियों के लिए एयरपोर्ट परिसर में ही आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई केस नहीं मिला है। सिर्फ यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारन्टीन के लिए घोषणा पत्र भरवा कर रहा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सावधानी
एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के बाद से अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही हैं। जहां पहले यात्रियों का बोर्डिगिं पास हाथ में लेकर देखा जा रहा था अब यात्रियों के बोर्डिगिं पास के लिए यात्रियों को दूर से ही कैमरे का प्रयोग कर देखा जा रहा है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक सीट पर बैठने के बाद दूसरे सीट को खाली रखा जा रहा है।
यात्रा के दौरान यात्री फेस शील्ड का प्रयोग कर रहे हैं। विमान में खाद्य सामान परोसने पर रोक है। यात्रियों को कतार में लगने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए फुट प्रिंट बनाया गया है जिस पर यात्री खड़े होकर लाइन में लग रहे हैं। परिसर में सेंसर युक्त सेनेटाइजेशन मशीन लगा हुआ है। टैक्सी में यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाया जा रहा है।

6 दिनों में एयरपोर्ट से आए गए विमान व यात्रियों की संख्या
- 1 जून को 14 विमानों से 1996 यात्री आए, वहीं 14 विमानों से 1056 यात्री गए।
- 2 जून को 6 विमानों से 847 यात्री आए, वहीं 4 विमानों से 172 यात्री गए ।
- 3 जून को 9 विमानों से 1351 यात्री आए, वहीं 9 विमानों से 692 यात्री गए।
- 4 जून को 11 विमानों से 1634 यात्री आए, वहीं 11 विमानों से 728 यात्री गए।
- 5 जून को 12 विमानों से 1733 यात्री आए, वहीं 12 विमानों से 814 यात्री गए।
- 6 जून को 10 विमानों से 1437 यात्री आए, वहीं 10 विमानों से 671 यात्री गए।