{"_id":"64fb777d17c1f3ed1805d0b4","slug":"ac-bus-service-from-kashi-to-kathmandu-from-september-23-varanasi-news-c-20-vns1013-354117-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा 23 सितंबर से, जानिए किराया समेत अन्य जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा 23 सितंबर से, जानिए किराया समेत अन्य जरूरी बातें
Sat, 09 Sep 2023 09:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:45 AM IST
सार
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा 23 सितंबर से बहाल हो जाएगी। वाराणसी के कैंट रोडवेज स्टेशन से काठमांडो तक एसी बस चलेगी। अभी नेपाल से बस आएगी, फिर काशी से यात्रियों को लेकर जाएगी। यूपी परिवहन निगम की बस एक महीने बाद चलेगी।
विज्ञापन
भारत-नेपाल बस सेवा (सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा 23 सितंबर से बहाल हो जाएगी। वाराणसी के कैंट रोडवेज स्टेशन से काठमांडो तक एसी बस चलेगी। अभी नेपाल से बस आएगी, फिर काशी से यात्रियों को लेकर जाएगी। यूपी परिवहन निगम की बस एक महीने बाद चलेगी।
विज्ञापन
नेपाल से आने-जाने वाली बस के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। काठमांडो जाने का टिकट कराने वाले शुभम जायसवाल ने बताया कि नेपाल की बस मंगलवार और शनिवार को रात दस बजे कैंट बस स्टेशन से रवाना होगी। जबकि नेपाल से सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे चलेगी। प्रति यात्री किराया 1750 रुपये निर्धारित है। 23 सितंबर को ही 50 फीसदी तक लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली है।
विज्ञापन
पशुपति नाथ का दर्शन होगा सुगम
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वाराणसी से काठमांडो जाने वालों की संख्या अच्छी होती है। गोरखा रेजिमेंट का सेंटर है। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से देखें तो पशुपति नाथ का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में जाते हैं। उधर, वाराणसी आने वालों की भी संख्या अधिक हाेती है।
विज्ञापन