फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   40 electric buses will run between Kashi and Ayodhya

Varanasi: वाराणसी से अयोध्या के बीच चलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 24 घंटे होगा बसों का संचालन

Wed, 23 Aug 2023 08:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 08:30 AM IST
सार

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है। जनवरी में लोकार्पण के साथ ही पर्यटकों का आवागमन तेज होगा। जो पर्यटक अयोध्या आएंगे, वे श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
40 electric buses will run between Kashi and Ayodhya
वाराणसी में ई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से अयोध्या के बीच 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसका खाका उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयार कर लिया है। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है। जनवरी में लोकार्पण के साथ ही पर्यटकों का आवागमन तेज होगा। जो पर्यटक अयोध्या आएंगे, वे श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखकर ही परिवहन निगम सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक अभी पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अयोध्या में राम मंदिर भी बन रहा है। इससे संख्या में और इजाफा संभव है। इसलिए 40 नई इलेक्टि्रक बस चलाने का फैसला किया गया। इसमें 15 वातानुकूलित और 25 सामान्य बसें शामिल हैं। एक ही दिन में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन-पूजन करके काशी लौटा जा सकेगा। बसों का संचालन 24 घंटे होगा। काशी से अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। समय की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed