{"_id":"67006b28ad5acb47040bb6f4","slug":"113-seats-of-seven-courses-locked-now-counseling-of-remaining-24-courses-will-be-done-from-14th-varanasi-news-c-20-vns1056-749090-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MGKVP Admission: काशी विद्यापीठ में सात कोर्स की 113 सीटें लॉक, 14 से होगी 24 कोर्स की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP Admission: काशी विद्यापीठ में सात कोर्स की 113 सीटें लॉक, 14 से होगी 24 कोर्स की काउंसिलिंग
Sat, 05 Oct 2024 08:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:59 AM IST
सार
MGKVP Admission 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सात कोर्स की 113 सीटें लॉक कर दी गईं। पहले राउंड में सामान्य वर्ग के 226 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। अब 14 अक्तूबर से 24 कोर्स की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करते छात्र व शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक में एंट्रेंस वाले सात कोर्स में 565 सीटों के लिए 113 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। पहले दिन शुक्रवार को 113 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे ज्यादा कॉमर्स के 42 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। वहीं, डिप्लोमा कर्मकांड में 14 में से 12 अभ्यर्थियों ने सीट लॉक कराई। पहले राउंड में सामान्य वर्ग के 226 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुआ था। शुक्रवार को 113 पहुंचे। वहीं, एंट्रेंस वाले बाकी 24 कोर्स की काउंसिलिंग 14 अक्तूबर से शुरू होगी।
काशी विद्यापीठ के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि सात से नौ अक्तूबर तक नैक टीम निरीक्षण करने विश्वविद्यालय आ रही है। इस वजह से काउंसिलिंग को आगे खिसकाया गया है।
प्रो. संजय ने बताया कि शुक्रवार को बी.कॉम., बीसीए, बीए (ऑनर्स) मासकॉम, बीम्यूज, बीएफए, बीएससी कृषि और डिप्लोमा इन कर्मकांड की काउंसिलिंग हुई। सामान्य वर्ग के 113 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। शनिवार की काउंसिलिंग के बाद ओबीसी, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की होगी।

सात कोर्स में काउंसिलिंग का आंकड़ा
बीए (ऑनर्स) मासकॉम में 39 को कॉल लेटर जारी हुआ। 27 ने काउंसिलिंग कराई।
बीसीए में 26 को कॉल लेटर जारी हुआ। इसमें से 18 उपस्थित रहे।
बीकॉम में 58 को कॉल लेटर जारी हुआ, 16 ही पहुंचे।
बीएफए में 17 को कॉल लेटर जारी हुआ। पांच उपस्थित हुए।
बी-म्यूज में आठ को कॉल लेटर जारी हुआ, दो उपस्थित थे।
बीएससी एजी में 64 को कॉल लेटर जारी, 33 आए।
डिप्लोमा इन कर्मकांड में 14 को बुलाया गया,12 ने काउंसिलिंग कराई।
आज इन जगहों पर होगी सात कोर्स की काउंसिलिंग
बीए (ऑनर्स) मासकॉम, बी-म्यूज और डिप्लोमा इन कर्मकांड की काउंसिलिंग सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई। बीसीए की विज्ञान संकाय, बीकॉम की वााणिज्य संकाय, बीएफए की फाइन आर्ट्स में और बीएससी एजी की काउंसिलिंग भैरव तालाब कैंपस में होगी।