फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi: 2 year old killed in road accident in Bolero and Magic collision

वाराणसी: बोलेरो व मैजिक की टक्कर में मासूम की मौत

Mon, 02 Dec 2019 06:41 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: 2 year old killed in road accident in Bolero and Magic collision
दुर्घटनास्थल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के नैपूरा गांव के नजदीक सोमवार को सांयकाल जंसा से भदोही की तरफ जा रही एक मैजिक गाड़ी व बोलेरो में आमने सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भदोही के राघोपुर गांव निवासी गुरु चरण, शिवचरण, दुर्गावती देवी, गंभीर रूप से घायल हो गई जब कि ढाई साल की मासूम रक्षा की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राघोपुर भदोही निवासी शिव चरण राम वाराणसी से सोनी की ढाई वर्षीय पुत्री रक्षा का इलाज करा कर लौट रहे थे, जो रास्ते में ही दम तोड़ चुकी थी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि बोलेरो के टकराने से बच्ची की मौत हुई है। वही जंसा पुलिस ने बोलेरो व मैजिक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाशीष का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बच्ची की मौत पहले हो चुकी थी या इस दुर्घटना में बोलरो व मैजिक के टकराने से हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed