फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   upsee counselling

UPSEE : ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग पांच से

Wed, 03 Jul 2013 01:46 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
upsee counselling

गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जेईई मेंस यानी एआईईई और सीमैट के सफल अभ्यर्थियों के लिए एसईई में आरक्षित 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच जुलाई से शुरू होंगे और सात जुलाई तक चलेंगे।

विज्ञापन


जीबीटीयू की काउंसलिंग एआईईई की अंतिम मेरिट सूची जारी करने के चक्कर में अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी। इसके बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अब और देरी करने के बजाए पहले एआईईई के तहत दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन खोल दिया जाए और प्रक्रिया कम-से-कम शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन


जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेशभर में 128 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर एसईई में सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट आठ से 16 जुलाई तक जांचे जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को एसएमएस से एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दिया जाएगा जिसके जरिए वे ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी अपनी चॉइस लॉक नहीं कर पाएंगे, वेरिफिकेशन सेंटर पर ही हेल्प डेस्क की मदद से उनकी चॉइस लॉक करवाई जाएगी। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 से 17 जुलाई तक चॉइस लॉक कर सकेंगे। प्रो. यादव कहते हैं कि अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा चॉइस लॉक करें ताकि उन्हें सीट अलॉटमेंट में दिक्कत न हो।

इसके बाद 23 जुलाई को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होगा और अभ्यर्थी को 25 जुलाई तक अपनी चॉइस बदलने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई को अपग्रेडेशन के बाद सीट कन्फर्मेशन का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।


चॉइस लॉक करने में गाइड करेगा पिछले साल का डाटा
प्रो. यादव ने बताया कि वेबसाइट पर पिछले साल का डाटा भी अपलोड कर दिया जाएगा। इसके जरिए इस वर्ष के अभ्यर्थी ये आसानी से जान सकेंगे कि पिछले वर्ष किस रैंक के अभ्यर्थी को कौन-से इंस्टीट्यूट में किस कोर्स की सीट पर एडमिशन मिला था। इससे इस वर्ष के अभ्यर्थियों को काफी मदद मिलेगी। एक अभ्यर्थी अपनी 500 चॉइस बता सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed