फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police on high alert after delhi gang rape victim dead

गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई एलर्ट

Sat, 29 Dec 2012 03:02 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Dec 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
up police on high alert after delhi gang rape victim dead

दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की शिकार छात्रा की सिंगापुर में मौत की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने सभी लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगरेप की घटना को लेकर लखनऊ समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए थे इसलिए एहतियात के तौर पर जनाक्रोश को देखते हुए लखनऊ समेत राज्य के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कडी़ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत पर सभी दुखी हैं लेकिन किसी को भी कानून व्यवस्था खराब नहीं करने दिया जाएगा।      
विज्ञापन


गौरतलब है कि छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। राज्य सरकार ने भी युवती के साथ पूरी संवेदना जताई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवती और उसके दोस्त का इलाज कराने और नौकरी देने का वायदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed