फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Phase 2 Polling Tomorrow 586 Candidates Luck Will Be Decided

UP Elections 2022 Phase 2: दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 586 प्रत्याशियों में कितनी महिलाएं और कौन कितना पढ़ा-लिखा?

Mon, 14 Feb 2022 07:19 AM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। नौ जिलों की 55 सीटों पर कुल 586 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन जिलों में चुनाव होना है, उनमें अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं शामिल है।
 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Phase 2 Polling Tomorrow 586 Candidates Luck Will Be Decided
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहा जाता है कि राजनीति में शिक्षित और महिलाओं की संख्या काफी कम है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से इसमें बदलाव दिखने को मिल रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी शिक्षित लोगों को पार्टी में जगह दे रहीं हैं और महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव होना है। 55 सीटों पर कुल 586 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। हमने इन सभी उम्मीदवारों की उम्र, शैक्षिक योग्यता का एनालिसिस किया। यह भी पता लगाया कि आखिर किस पार्टी ने कितनी महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 108 उम्मीदवार हैं स्नातक

UP Elections 2022 Phase 2 Polling Tomorrow 586 Candidates Luck Will Be Decided
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
कुल 586 प्रत्याशियों में 193 यानी 33 फीसदी उम्मीदवारों ने पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 305 यानी 52% उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक दिखाई है। पांच उम्मीदवार डिप्लोमा होल्डर हैं। 67 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामा में केवल शिक्षित लिखा है, जबकि 12 उम्मीदवारों ने खुद को अशिक्षित बताया है। 
 
कितना पढ़े लिखे हैं? उम्मीदवारों की संख्या
अशिक्षित 12
शिक्षित 67
5वीं पास 12
8वीं पास 35
12वीं पास 88
स्नातक 108
प्रोफेशनल स्नातक 89
परास्नातक 102
डॉक्टरेट 06
डिप्लोमा 05
जानकारी नहीं दी 04
कुल  586

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उम्मीदवारों की संख्या?

UP Elections 2022 Phase 2 Polling Tomorrow 586 Candidates Luck Will Be Decided
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के कुल 586 प्रत्याशियों में केवल 69 यानी 12 फीसदी ही महिला उम्मीदवार हैं। बाकी 517 पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे। सबसे ज्यादा कांग्रेस ने 20 यानी 37% महिलाओं पर भरोसा जताया है। 586 में से 18 यानी 13% निर्दलीय महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने केवल 9% महिलाओं को टिकट दिया है। दूसरे चरण की 55 में से केवल पांच टिकट महिलाओं को दिया है। बसपा ने सात फीसदी और समाजवादी पार्टी ने छह फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। 

35 फीसदी उम्मीदवार युवा
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से मालूम चलता है कि दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 586 प्रत्याशियों में 35 फीसदी यानी 206 उम्मीदवार युवा हैं। इनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच है, जबकि 309 यानी 53 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 61 से 80 साल के 68 यानी 12 फीसदी उम्मीदवार हैं, जबकि केवल एक उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 से ऊपर है। 

किस उम्र के कितने उम्मीदवार?
उम्र     उम्मीदवारों की संख्या
25-30 56
31-40 150
41-50 179
51-60 130
61-70 62
71-80 06
81-90 01

(नोट : दो अन्य उम्मीदवार की आयु की जानकारी नहीं है।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed