{"_id":"622f109692ed5d0a7a2f8fff","slug":"up-elections-2022-new-record-maximum-number-of-women-candidates-won-the-assembly-election-know-how-many-mlas-became-from-which-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में महिलाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड: आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक विधायक चुनी गईं महिलाएं, देखिए किस पार्टी से कितनी सदस्य?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में महिलाओं ने बनाया नया रिकॉर्ड: आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक विधायक चुनी गईं महिलाएं, देखिए किस पार्टी से कितनी सदस्य?
Tue, 15 Mar 2022 10:30 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:30 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ। ये पहली बार है जब एकसाथ 47 महिलाएं विधानसभा में आधी आबादी की आवाज बनेंगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। देश की आजादी के बाद ये पहली बार हुआ है, जब 403 सीटों में से 47 पर महिला विधायक चुनी गईं। सही मायने में ये संख्या अभी भी काफी कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि आबादी के मामले में महिला और पुरुष दोनों लगभग बराबर ही हैं। वोट देने के मामले में भी महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। लेकिन जब विधायक बनने या किसी बड़े पद की बात आती है तो आधी आबादी की संख्या काफी कम हो जाती है।
इसके पहले 2017 में सबसे ज्यादा 41 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। बाद में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनाव में तीन अन्य महिलाओं ने भी जीत हासिल की थी। इस तरह से मौजूदा समय यूपी विधानसभा में 44 महिला सदस्य हैं। अब ये बढ़कर 47 हो गई है।
विज्ञापन
560 महिलाओं ने लड़ा था चुनाव
इस बार 560 महिला उम्मीदवारों ने यूपी चुनाव लड़ा। इनमें से 47 की जीत हुई। सबसे ज्यादा भाजपा की 29 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी की 14 महिला प्रत्याशी विधायक चुनी गईं हैं। कांग्रेस ने इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया था, लेकिन सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली है। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) की तीन महिला प्रत्याशी विधायक चुनी गईं।
कब-कब कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा?

| वर्ष | महिला प्रत्याशी | कितनी विधायक बनीं? |
| 2022 | 560 | 47 |
| 2017 | 482 | 42 |
| 2012 | 583 | 35 |
| 2007 | 370 | 23 |
| 2002 | 344 | 26 |
| 1996 | 117 | 20 |
| 1993 | 259 | 14 |
| 1991 | 226 | 10 |
| 1989 | 207 | 18 |
| 1985 | ---- | 31 |
| 1980 | ---- | 23 |
| 1977 | 64 | 11 |
| 1974 | 92 | 21 |
| 1967 | 39 | 06 |
| 1962 | 61 | 20 |
| 1957 | --- | 18 |
| 1952 | -- | 20 |