फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Everyone Eyes Are on These 10 Hot Seats Know the Reason

UP Assembly Election 2022: यूपी की इन दस सीटों पर रहेगी पूरे देश की नजर, जानें क्यों चर्चा में हैं ये विधानसभा क्षेत्र

Tue, 01 Feb 2022 04:01 PM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश का चुनाव इस बार काफी रोमांचक होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लेकर कई बड़े चेहरे इस बार चुनावी मैदान में हैं। 18 साल में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री रहते हुए किसी ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था। 
 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Everyone Eyes Are on These 10 Hot Seats Know the Reason
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार में राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। अब तक घोषित सीटों में कई ऐसी हैं जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। ये इस बार चुनाव की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। पढ़िए ऐसी 10 हॉट सीटों के बारे में.... 
विज्ञापन


1. गोरखपुर सदर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बाबा गोरखनाथ की धरती पर सीएम योगी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने ताल ठोकी है। अभी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी यहां से घोषित नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


2. करहल : मैनपुरी जिले की करहल सीट अब काफी चर्चित है। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय राज्यमंत्री और एक जमाने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खास रहे प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है।  बघेल मुलायम सिंह के पीएसओ भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. सिराथू : यहां से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। केशव के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने संतोष त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने पटेल बिरादरी के आनंद मोहन को टिकट दिया है। सिराथू में पटेल वोटर्स की भूमिका काफी निर्णायक है। ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य के सामने ये बड़ी चुनौती होगी।     

4. रामपुर : करीब दो साल से जेल में बंद लोकसभा सांसद और कद्दावर नेता आजम खान को समाजवादी पार्टी ने यहां से उम्मीदवार बनाया है। आजम खान के खिलाफ 103 मुकदमे दर्ज हैं। आजम लगातार जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। माना जा रहा है कि वह जेल में रहते हुए ही ये चुनाव लड़ेंगे। आजम के खिलाफ भाजपा ने आकाश सक्सेना उर्फ हनी को टिकट दिया है। बसपा ने यहां से सदाकत हुसैन और कांग्रेस ने काजिम अली खान को उम्मीदवार बनाया है। 

4. कैराना : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ये सबसे हॉट सीट मानी जाती है। यहां से समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक नाहिद हसन को टिकट दिया है। कैराना से हिंदुओं के पलायन कराने का आरोप नाहिद पर लगा है। नाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने यहां से मृगांका सिंह और बसपा ने राजेंद्र सिंह उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से हाजी अखलाक मैदान में हैं। 

UP Elections 2022 Everyone Eyes Are on These 10 Hot Seats Know the Reason
अखिलेश यादव के साथ धर्म सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
5. नकुड़ : सहारनपुर की नकुड़ सीट भी इस बार चर्चित हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के बागी मंत्री धर्म सिंह सैनी को समाजवादी पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। सैनी ने कुछ समय पहले ही मंत्री पद और भाजपा छोड़कर सपा जॉइन की है। सैनी के खिलाफ भाजपा ने मुकेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने साहिल खान और कांग्रेस ने रणधीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। 

6. सरधना : अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले विधायक संगीत सोम एक बार फिर से भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ेंगे। संगीत के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अतुल और बसपा ने संजीव कुमार धामा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से सैयद रैनुद्दीन को प्रत्याशी बनाया गया है। 

7. स्वार : सपा ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को यहां से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने यह सीट अपने गठबंधन की पार्टी अपना दल एस को दी है। अपना दल की तरफ से हैदर अली यहां से प्रत्याशी हैं। अब्दुल्ला आजम भी पिछले दो साल से जेल में थे। हाल ही में उन्हें जमानत मिली है। अब्दुल्ला लगातार खुद और पिता की जान को खतरा बता रहे हैं। 

8. आगरा ग्रामीण : यह सीट इस बार चर्चा का केंद्र है। यहां से भाजपा ने बेबीरानी मौर्या को टिकट दिया है। बेबीरानी उत्तराखंड की राज्यपाल थीं। कुछ समय पहले ही भाजपा ने उन्हें वापस संगठन की जिम्मेदारी दे दी। अब उन्हें आगरा ग्रामीण से चुनाव के मैदान में उतारा गया है। सपा-रालोद गठबंधन की तरफ से महेश कुमार जाटव को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा ने किरण प्रभा केसरी और कांग्रेस ने उपेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

9. घोसी : मऊ की घोसी सीट अचानक से चर्चा में है। कारण यहां से पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। चौहान हाल ही में योगी कैबिनेट और भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अभी यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि भाजपा फिर से विजय राजभर को टिकट दे सकती है। विजय यहां से भाजपा के विधायक हैं। 

10. जसवंतनगर : इटावा की जसवंतनगर सीट भी हाई प्रोफाइल है। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा और प्रगतिशील समाज पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतारा है। 2017 में हुए मनमुटाव के बाद अब दोनों के बीच काफी कुछ ठीक होता दिखाई दे रहा है। भाजपा  ने यहां से विवेक शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बसपा की तरफ से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed