फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022: Yogi cabinet expansion will be decided in a week

उत्तर प्रदेश चुनाव: एक सप्ताह में तय होगा योगी मंत्रिमंडल विस्तार का भविष्य!

Fri, 13 Aug 2021 04:37 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 13 Aug 2021 04:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को हुई बैठक में शामिल कुछ नेताओं ने कहा कि जिस तरीके से उत्तराखंड में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल तक में फेरबदल किए गए वह इस बात की तस्दीक करते हैं कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी किस तरीके के बड़े और कड़े फैसले लेती है...

विज्ञापन
up election 2022: Yogi cabinet expansion will be decided in a week
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा या नहीं एक सप्ताह के भीतर तय हो जाएगा। वहीं संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं। इसलिए किसी भी तरीके का फेरबदल करने की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि इन सारे मसलों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बीते कुछ महीने से लगातार उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कई बार इस पर आलाकमान से लेकर प्रदेश स्तर के नेता और प्रभारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है मंत्रिमंडल का विस्तार तो पिछले महीने ही हो जाना था, लेकिन कुछ विशेष कारणों और अंदरूनी मामलों की वजह से फेरबदल टल गया। जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली में हुई बैठक के बाद दो बार और इसी मसले पर बैठकर हो चुकी है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो या ना हो इस को लेकर बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक हुई। हालांकि इस बैठक का एजेंडा उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं था, लेकिन सूत्रों का कहना है मंत्रिमंडल को लेकर बैठक में चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं का यह मानना है कि प्रदेश में चुनाव बहुत नजदीक है। इसलिए अब मंत्रिमंडल विस्तार करने का कोई भी मतलब नहीं बनता है। बैठक में शामिल नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अब जो मंत्री या विधायक हैं उनको अपने अपने क्षेत्रों में जाकर और ज्यादा जोर से तैयारियों में लग जाना चाहिए।

विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है अचानक मंत्रिमंडल में किए जाने वाले फेरबदल से कई तरीके की विपरीत परिस्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। फिलहाल आलाकमान ऐसी दशा में कैसी भी मान मनौवल की स्थितियों में अपना वक्त बर्बाद करना नहीं चाहता है। यही वजह रही कि संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में किसी भी तरीके के फेरबदल को न करने की सिफारिश की।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को हुई बैठक में शामिल कुछ नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर तय होगा कि उत्तर प्रदेश में फेरबदल होना भी है या नहीं। बैठक में शामिल नेताओं का कहना है भाजपा अकसर चुनाव से पहले फेरबदल के प्रयोग भी करती है। जिस तरीके से उत्तराखंड में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल तक में फेरबदल किए गए वह इस बात की तस्दीक करते हैं कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी किस तरीके के बड़े और कड़े फैसले लेती है। हालांकि उत्तर प्रदेश में बहुत बड़े फेरबदल की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन मंत्रिमंडल में थोड़े बहुत फेरबदल की जरूरत गुंजाइश बन सकती है। सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर इस बात को तय कर लिया जाएगा कि क्या उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed