{"_id":"61ed415f36e579407768f584","slug":"up-election-2022-up-election-news-up-vidhan-sabha-chunav-opinion-poll-2022-updates-on-23-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : यूपी में फिर हुई अब्बाजान की एंट्री, भाजपा का नया दांव, एक क्लिक में पढ़िए सूबे की सियासत से जुड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : यूपी में फिर हुई अब्बाजान की एंट्री, भाजपा का नया दांव, एक क्लिक में पढ़िए सूबे की सियासत से जुड़ी खबरें
Sun, 23 Jan 2022 06:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:25 PM IST
सार
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश की सियासत में बयानबाजी और चुनावी वादे तेज हो गए हैं। राजनीतिक दलों ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में अभी डोर टू डोर कैंपेन और जन संपर्क अभियान चल रहा है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस ने जोरशोर से चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दी है। राजनीतिक उठापठक भी तेज हो गई है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में क्या है उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
UP Chunav : पुरानी पेंशन को लेकर क्या बोल गए योगी आदित्यनाथ?
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से अब्बाजान की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बोले, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को लेकर उनके पास (अखिलेश यादव) कोई योजना नहीं थी। वह कहते हैं कि पुरानी पेंशन फिर से शुरू करेंगे। जब ये पुरानी पेंशन रोकी गई थी, तब उनके अब्बाजान ही मुख्यमंत्री थे और उसके बाद चार वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। फिर पांच साल तक उन्हें (अखिलेश यादव) को खुद मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, लेकिन प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बारे में उनके पास कोई सोच नहीं थी। पढ़िए पूरी खबर...
UP Election 2022 : अनुप्रिया पटेल ने पहली सूची जारी की
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल (एस) की प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक ही प्रत्याशी का नाम है। अपना दल रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खान को मैदान में उतारा है। हैदर ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर अपना दल का थामन थामा है। इस सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला मैदान में है। प्रत्याशी के नाम का एलान करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भाजपा के साथ सीटों को लेकर हमारी बात लगभग फाइनल हो गयी है। सिर्फ फाइनल राउंड में बात होनी है और इसके बाद मीडिया में सीटों को लेकर ऐलान किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
UP Vidhansabha : जिसने जीतीं ये सीटें, यूपी में सत्ता उसकी!
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक दरअसल जातिगत समीकरणों को साधते हुए जीती गई राजनीतिक पार्टी की यह रिजर्व सीटें ही उसको सत्तासीन करती है। अब बड़ा सवाल यही है क्या इस विधानसभा चुनाव में भी यही 86 सीटें सत्ता का राजमुकुट कौन पहनेगा यह तय करेंगी। पढ़िए पूरी खबर...
UP Election 2022: राकेश टिकैत ने फिर किया एलान
राकेश टिकैत रविवार को जनपद लखीमपुर के तिकुनिया से पूरनपुर जाते समय यूनियन के जिला उपाध्यक्ष खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज निवासी सुरजीत सिंह के घर पहुंचे और सुरजीत सिंह के युवा पुत्र के निधन पर दुख जताया। पढ़ें पूरी खबर...
UP Chunav : बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बसपा ने यूपी चुनाव के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मायावती सहित कई नेता शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर...
UP Election : यूपी के दस सबसे अमीर विधायक
उत्तर प्रदेश के विधायक काफी अमीर माने जाते हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2004 से अब तक चुने गए उत्तर प्रदेश के विधायकों की औसतन संपत्ति 4.60 करोड़ रुपये है। मतलब ज्यादातर विधायक करोड़पति ही हैं। पढ़िए पूरी खबर...