फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly

यूपी के दस सबसे अमीर विधायक : किसी के पास 135 हथियार तो कोई बीएमडब्ल्यू से चलता है, जानिए विधायकों की जिंदगी में क्या है खास?

Mon, 24 Jan 2022 12:02 PM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

UP Election 2022: यूं तो राजनीति में धनबल के बारे में काफी कुछ सुनने को मिलता है, लेकिन बात यूपी की हो तो फिर क्या कहनें। 10 फरवरी से यहां सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके पहले हम आपको सूबे के 10 सबसे अमीर विधायकों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
UP Election 2022 : यूपी के टॉप अमीर विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधायक काफी अमीर माने जाते हैं। कम से कम आंकड़े तो यही कहते हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2004 से अब तक चुने गए उत्तर प्रदेश के विधायकों की औसतन संपत्ति 4.60 करोड़ रुपये है। मतलब ज्यादातर विधायक करोड़पति ही हैं। 
विज्ञापन


'अमर उजाला' ने 2017 में चुने गए विधायकों का हलफनामा चेक किया और इसमें से प्रदेश के टॉप-10 अमीर विधायकों की सूची तैयार की है। इसमें छह विधायक ऐसे हैं जिन्होंने केवल 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई ही की है। सबसे अमीर विधायकों की सूची में पहले और दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीते विधायक हैं। पांच विधायक भाजपा के हैं, एक विधायक ने चुनाव के बाद भाजपा जॉइन कर ली। तीन अमीर विधायक बसपा के हैं, जबकि एक विधायक समाजवादी पार्टी का। पढ़िए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन



गुड्डू जमाली

1. शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से जीत हासिल की थी। मायावती ने उन्हें बसपा विधानमंडल दल का नेता भी बनाया था, लेकिन नवंबर 2021 में उन्होंने बसपा को ही झटका दे दिया। अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। पेशे से कारोबारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
  • 2017 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के आधार पर जमाली के पास कुल करीब 118 करोड़ की संपत्ति है। 
  • जामिया मिलिया इस्लामिया से 1993 में बी.कॉम की पढ़ाई की है। 
  • जमाली के ऊपर 2017 तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था। 
  • उनके पास एक पिस्टल और एक राइफल है। 
  • जमाली के नाम एक टोयटा कार है। 
  • 2.70 करोड़ के करीब की एग्रीकल्चर लैंड और 2.32 करोड़ की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 

2. विनय शंकर तिवारी

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : fb @vinay shankar tiwari
गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2017 में जीत हासिल की थी। हाल ही में उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। गोरखपुर के बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। 
  • 2017 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक विनय शंकर के पास करीब 68 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 
  • उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से 1987 में वकालत की पढ़ाई की है।  
  • तिवारी के ऊपर 2017 तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था। 
  • इनके नाम एक एनपी बोर राइफल और एक पिस्टल है।
  • विनय शंकर को गाड़ियों का शौक है। इन्होंने 2017 से पहले ही शेरवले क्रूज बाइक खरीद ली थी। इसकी कीमत करीब 15 लाख की है। 
  • तिवारी के पास 27 लाख की टोयटा फॉर्च्यूनर और 21 लाख की फोर्ड एंडवर कार भी है। 
  • 10.37 करोड़ की एग्रीकल्चर लैंड और 22.95 करोड़ की नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी तिवारी के नाम दर्ज है। 

3. रानी पक्षालिका सिंह 

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
रानी पक्षालिका सिंह
बीजेपी की विधायक रानी पक्षालिका सिंह आगरा की बाह विधानसभा सीट से जीतकर सदन पहुंचीं थीं। पक्षालिका सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे राजा अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। पहले इनका परिवार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ था लेकिन 2017 में पक्षालिका सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। 
  • रानी पक्षालिका सिंह यूपी की सबसे अमीर महिला विधायक हैं।
  • 2017 में उन्होंने चुनाव आयोग जो अपना हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास करीब 58 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। 
  • पक्षालिका सिंह ने अपने हलफनामे में ये भी बताया था कि उनके पति और खुद के पास कुल 132 हथियार हैं। 
  • इनमें डीबीबीएल गन, पिस्टल, कार्बाइन, तलवार,चाकू, खंजर और छुरे जैसे हथियार शामिल हैं। 
  • पक्षालिका ने मद्रास के वीमेंस क्रिश्चयिन कॉलेज से 1981 में स्नातक की है। 
  • हलफनामे के मुताबिक, पक्षालिका के पास 63.97 लाख के गहने, 22 करोड़ की एग्रीकल्चर लैंड, 30.66 करोड़ की नॉन एग्रीकल्चर लैंड, 75 लाख की कॉमर्शियल और 1.25 करोड़ की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। 

4. नंद गोपाल गुप्ता नंदी

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
अमीर विधायकों की सूची में चौथे नंबर पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का नाम है। नंदी इलाहाबाद दक्षिणी से चुने गए हैं। इनके पास करीब 58 करोड़ की संपत्ति है। 
  • 2017 में दिए हलफनामे के मुताबिक, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पास करीब 57 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। 
  • 2007, 2012 विधानसभा और फिर 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। 
  • 2007 में इनके पास 115 करोड़ की संपत्ति थी, जो 2012 में 95 करोड़ हो गई। इसके बाद 2014 में यह घटकर 88 करोड़ हो गई थी। 
  • नंदी ने केवल 9वीं तक की पढ़ाई की है। 
  • 22 अलग-अलग धाराओं में नंदी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट, डकैती जैसे मामले भी शामिल हैं। 
  • नंदी के पास 2.22 करोड़ की नौ गाड़ियां हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू, फोर्ड एंडेवर, रैक्स महिंद्रा, मारूती जिप्सी, महिंद्रा एक्सयूवी जैसी कार शामिल हैं। 
  • 77 लाख के गहने नंदी के पास हैं। 
  • 11.32 करोड़ रुपये की नॉन एग्रीकल्चरल लैंड, 3.72 करोड़ की कॉमर्शियल और 13.75 करोड़ की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। 

5. अजय प्रताप सिंह

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
अजय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
दस सबसे अमीर विधायकों की सूची में पांचवे नंबर पर गोंडा के करनैलगंज विधानसभा सीट से चुने गए बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह का नाम है। उनके पास 49 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 
  • 2017 में दिए हलफनामे के मुताबिक, अजय प्रताप सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई ही की है। 
  • पांच अलग-अलग धाराओं में अजय के नाम मुकदमा दर्ज है। इनमें सरकारी अफसर के काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं। 
  • 2017 चुनाव के वक्त अजय के पास दो लाख रुपये कैश थे। 19.08 लाख रुपये बैंक खाते में थे। 
  • अजय के नाम सात अलग-अलग गाड़ियां हैं। इनकी कीमत करीब 41 लाख रुपये है। 
  • अजय के नाम 12 लाख के गहने, आठ करोड़ की एग्रीकल्चरल लैंड, दो करोड़ की नॉन एग्रीकल्चरल लैंड, पांच करोड़ की कॉमर्शियल और 31 करोड़ की रेजिडेंशियल बिल्डिंग दर्ज है।
  • करनैलगंज के विधायक के पास तीन बंदूके हैं। 

6. सुचिस्मिता मौर्य

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
मझवा विधायक सुचिस्मिता
मिर्जापुर के मझवा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट चुनी गई सुचिस्मिता मौर्य का नाम इस सूची में छठे नंबर पर है। उनके पास करीब 47 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।
  • 47 साल की सुचिस्मता मौर्य ने एमबीए किया हुआ है। 
  • 2017 में दिए गए हलफनामा के मुताबिक, इनके पास 14 लाख कैश और 14 लाख बैंक डिपोजिट है। 
  • मौर्या के पास एक गाड़ी है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये है। 
  • 36 लाख रुपये के गहने, 5.72 करोड़ रुपये का एग्रीकल्चरल लैंड, 2.20 करोड़ का नॉन एग्रीकल्चरल लैंड, 5 करोड़ की कॉमर्शियल और 70 लाख रुपये की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। 
  • सुचिस्मता मौर्य के पास एक पिस्टल है। 

7. ओम कुमार

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
ओेम कुमार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नेहतौर विधानसभा सीट से चुने गए बीजेपी के ओम कुमार अमीर विधायकों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। उनके पास करीब 44 करोड़ की संपत्ति है। 
  • 55 साल के ओम कुमार ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। 
  • इन्होंने 2017 में अपनी चल संपत्ति यानी कैश, बैंक डिपोजिट, गाड़ी, गहने, असलहों की कीमत 19 करोड़ रुपये बताई है। 
  • इनके पास 24.40 करोड़ की अचल संपत्ति है। मतलब जमीन, घर इसमें शामिल है।

8. सुभाष पासी

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
भाजपा में शामिल हुए सुभाष पासी। - फोटो : amar ujala
अमीर विधायकों की सूची में आठवें नंबर पर गाजिपुर जिले के सैदपुर विधानसभा सीट से चुने गए समाजवादी पार्टी के सुभाष पासी का नाम है। उनके पास करीब 41 करोड़ की संपत्ति है। हाल ही में सुभाष ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। 
  • 57 साल के सुभाष पासी 10वीं तक पढ़े हैं। 1975 में उन्होंने महाराष्ट्र बोर्ड से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की। 
  • 2017 में चुनाव के दौरान सुभाष के पास 3.50 लाख कैश, 7.14 लाख रुपये बैंक डिपॉजिट के तौर पर थे। 
  • सुभाष के पास 64 लाख रुपये के गहने और नौ गाड़ियां हैं। इसमें दो ट्रक भी हैं। 
  • विधायक सुभाष पासी को सोने (गोल्ड) की घड़ियों का शौक है। उनके पास दो सोने की घड़ियां हैं। 
  • इनके पास 5.82 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चरल लैंड, 15.25 करोड़ की नॉन एग्रीकल्चरल लैंड, 2.42 करोड़ की कॉमर्शियल और 14.14 करोड़ की रेजिडेंशियल लैंड है। 

9. उमाशंकर सिंह

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
उमाशंकर सिंह, बसपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
अमीर विधायकों की सूची में नौवें नंबर पर बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुने गए उमाशंकर सिंह का नाम शामिल है। उनके पास 40 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है। 
  • 51 साल के उमाशंकर सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। 
  • इनके नाम आठ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 
  • 2017 में दिए हलफनामे के मुताबिक, उमाशंकर के पास 3.84 लाख रुपये कैश और 68 लाख रुपये बैंक डिपॉजिट है। 
  • उमाशंकर के पास 35 से ज्यादा बड़े ट्रक हैं। इसके अलावा स्कॉर्पियो, इनोवा, एंडेवर, फॉच्यूनर जैसी पांच बड़ी लग्जरी गाड़ियां हैं। 
  • इनके पास 41.30 लाख से ज्यादा के गहने और 42.56 लाख रुपये के असलहे हैं। 
  • उमाशंकर के नाम 56 लाख रुपये का एग्रीकल्चरल लैंड, 2.59 करोड़ रुपये का नॉन एग्रीकल्चरल लैंड, 15 करोड़ रुपये का रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। 

10. सहेंद्र सिंह

UP Election 2022 Top Ten Richest MLA of Uttar Pradesh Assembly
सहेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के 10 सबसे अमीर विधायकों की सूची में आखिरी नंबर पर बागपत जिले के छपरौली विधानसभा सीट से चुने गए सहेंद्र सिंह का नाम शामिल है। 2017 में सहेंद्र ने आरएलडी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। सहेंद्र के नाम 38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 
  • 57 साल के सहेंद्र ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। 
  • इनके नाम 38 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। 
  • 2017 चुनाव के दौरान इनके पास 79 हजार कैश, 23 लाख रुपये से ज्यादा बैंक डिपॉजिट थे। 
  • सहेंद्र के पास 41.39 लाख रुपये के गहने हैं। 
  • इनके पास 3.53 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चरल लैंड, 5.80 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed