फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: Samajwadi Party will organise various yatra from September 1 in state

उत्तर प्रदेश चुनाव: चुनावी जीत का 'फॉर्मूला' खोजने निकलेंगे सपा नेता, 100 दिन के एजेंडे के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी

Tue, 31 Aug 2021 07:07 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:07 PM IST
सार

इस बार समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति में किसान, युवा-छात्र और महिलाएं प्रमुख रहेंगी। सपा 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को कर्ज माफी देने, हर वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की एक वैधानिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने, उन्हें कृषि कार्य हेतु बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणाएं कर सकती है...

विज्ञापन
UP election 2022: Samajwadi Party will organise various yatra from September 1 in state
समाजवादी पार्टी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता एक सितंबर से विभिन्न यात्राएं निकालकर जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। इन यात्राओं के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं पर जनता से बात कर उनकी प्राथमिकता समझने की कोशिश की जाएगी। सपा नेता जनता से पूछेंगे कि सरकार बनने पर वे सबसे पहले कौन सा काम होते हुए देखना चाहते हैं। पार्टी इन मुद्दों को अपने घोषणाओं में शामिल कर ‘100 दिन के एजेंडे' के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इनमें किसानों के लिए कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने, छात्रों को प्रति वर्ष न्यूनतम नौकरियां देने और महिलाओं के लिए निश्चित मासिक आय की घोषणाएं शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति में किसान, युवा-छात्र और महिलाएं प्रमुख रहेंगी। सपा 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को कर्ज माफी देने, हर वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की एक वैधानिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने, उन्हें कृषि कार्य हेतु बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणाएं कर सकती है। इसके साथ ही किसानों की कृषि लागत कम करने के विभिन्न उपाय भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार, पार्टी युवाओं से हर वर्ष एक निश्चित संख्या में सरकारी नौकरियों की भर्ती करने का लिखित वायदा कर सकती है। हर बेरोजगार युवा को एक निश्चित रकम हर महीने बेरोजगारी भत्ता के रुप में देने का वायदा भी पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल हो सकता है। महिलाओं को अपने पक्ष में लाने के लिए पार्टी परास्नातक तक महिलाओं की पूरी शिक्षा मुफ्त करने समेत अनेक घोषणाएं कर सकती है। पार्टी को उम्मीद है कि उसकी इन योजनाओं से सत्ता में वापसी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं ने निकाली यात्राएं

समाजवादी पार्टी महासचिव इंद्रजीत सरोज एक सितंबर से पीलीभीत से जनादेश यात्रा की शुरूआत करेंगे और शाहजहांपुर, बहराइच-श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सोनभद्र, मिर्जापुर जैसे विभिन्न जिलों से होते हुए 10 सितंबर को सुल्तानपुर में यात्रा का समापन करेंगे। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह महिलाओं के विचार को समझने के लिए इसी सप्ताह एक यात्रा निकालेंगी और विभिन्न शहरों में पहुंचकर महिलाओं के मुद्दे पर लोगों की राय जानेंगी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल किसान-पटेल यात्रा निकाल रहे हैं और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से मिलते हुए जनता की नब्ज समझने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अधिवक्ता विंग के प्रदीप कुमार संविधान बचाओ संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed