फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022 more than two thousand FIR lodged for poll code violations during assembly election in uttar pradesh

UP Election 2022: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 2145 हुईं एफआईआर, 103 करोड़ की नकदी भी जब्त

Tue, 08 Mar 2022 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

यूपी में आठ जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अलग-अलग मामलों में 103.56 करोड़ रुपये की नकदी, 48.47 करोड़ रुपये की 17,640 किलोग्राम नशीली दवाएं और 62.13 करोड़ रुपये की 22.94 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई।

विज्ञापन
up election 2022 more than two thousand FIR lodged for poll code violations during assembly election in uttar pradesh
up election 2022 lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरण में संपन्न हो गए हैं। अब नेता और जनता बेसब्री से दस मार्च का इंतजार कर रही है, जब चुनाव के नतीजों की घोषणा होनी है। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 2,145 एफआईआर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हुईं हैं।

विज्ञापन


यूपी में आठ जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अलग-अलग मामलों में 103.56 करोड़ रुपये की नकदी, 48.47 करोड़ रुपये की 17,640 किलोग्राम नशीली दवाएं और 62.13 करोड़ रुपये की 22.94 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई।
विज्ञापन


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कुल 2,145 प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। उन्होंने बताया, 'राज्य भर में सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत 32.99 लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विभिन्न धाराओं के तहत 2,145 प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें से 49 को 7 मार्च को विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


10,233 हथियार किए गए जब्त
अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए अब तक सार्वजनिक और निजी स्थानों से कुल 1.38 करोड़ की प्रचार सामग्री हटाई गई। इनमें दीवार लेखन, बैनर और पर्चे शामिल रहे। अब तक 8.96 लाख लाइसेंसी हथियार जमा किए गए हैं। 2,080 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 631 लाइसेंस जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 10,233 हथियार, 10,582 कारतूस, 232 विस्फोटक और 336 बम जब्त किए गए। जबकि, अवैध निर्माण करने वाली 186 फैक्ट्रियां जब्त की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed