फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022: Mamata banerjee may alliance with Akhilesh yadav

ममता बनर्जी की नजर उत्तर प्रदेश चुनाव पर: अखिलेश का साथ देकर कराएंगी पार्टी की राज्य में इंट्री!

Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद ललितेश पति त्रिपाठी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जानी है। ललितेश की टीम चार-पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बारे में गंभीरता से काम भी कर रही है...

विज्ञापन
up election 2022: Mamata banerjee may alliance with Akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: ममता बनर्जी और अखिलेश यादव - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सक्रियता जिस तरह अपने राज्य से बाहर तेजी से बढ़ी है, उससे कई तरह के सियासी समीकरण बनने बिगड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। दिल्ली के बाद ममता महाराष्ट्र गईं और अब उनकी नजर उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी पार्टी को पहचान दिलाने की तरफ है। कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में आए ललितेश पति त्रिपाठी इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। बेशक अभी उत्तर प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस कहीं नहीं है, लेकिन जो भी थोड़ी बहुत ताकत उसे वहां नजर आ रही है, उसका विस्तार करने का ये मौका वह चूकना नहीं चाहती।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद ललितेश पति त्रिपाठी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जानी है। ललितेश की टीम चार-पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बारे में गंभीरता से काम भी कर रही है। समझा जा रहा है कि ममता बनर्जी प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव को बिना शर्त अपना समर्थन देकर, उनसे तृणमूल के उम्मीदवारों के कुछ सीटें छोड़ने की मांग कर सकती हैं। इससे पहले बिहार से बाहर निकलकर अपना जनाधार बढ़ाने में लगा राष्ट्रीय जनता दल भी समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने का एलान कर चुका है।

विज्ञापन

भाजपा को रोकने के लिए हम सपा के साथ हैं

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल के सदस्य का कहना है कि उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के विजय अभियान को रोका है। तृममूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को झटका देगी। इसके लिए वहां के सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को हम समर्थन दे सकते हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा या इस बारे में कोई भी निर्णय हमारी नेता ममता बनर्जी को करना है। मुझे लग रहा है कि इस महीने के अंत तक इस बारे में वह कोई घोषणा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया से की मुलाकात और राहुल को निशाना बनाया

तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब दिल्ली दौरे पर आती हैं, तो वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने की कोशिश जरूर करती हैं। नवंबर में भी जब वह दिल्ली आई थीं तो सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था। बताते हैं सोनिया गांधी से उनकी भेंट हुई और इस दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी भी वहां बैठे थे। बाद में 30 नवंबर को ममता बनर्जी जब महाराष्ट्र गईं, तो परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर हमला बोल दिया। ममता बनर्जी के बाद उनके राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने भी ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया था। कांग्रेस को ममता बनर्जी का यह राजनीतिक प्रयोग जरा कम समझ में आ रहा है।



केंद्र सरकार के एक पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना है कि लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी पार्टी के नेता हैं। चौधरी और ममता के समीकरण ठीक नहीं माने जाते हैं, लेकिन राहुल गांधी से अधीर रंजन चौधरी की केमिस्ट्री ठीक है। इसलिए हो सकता है कि ममता बनर्जी को राहुल और अधीर की नजदीकी अच्छी न लगती हो। लेकिन सोनिया गांधी का वह आदर करती हैं। उनका कहना है कि राजनीति में यह सब चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed