फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Congress make strategy to give 40 percent tickets to women in the Uttar Pradesh assembly elections

उत्तर प्रदेश चुनाव: महिलाओं को उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान, चौंकाने वाले होंगे चालीस फीसदी टिकट!

Mon, 01 Nov 2021 03:05 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी कहते हैं कि चुनाव में कांग्रेस ने सबसे पहले महिलाओं को पहली पंक्ति में खड़े करने के लिए सभी प्रयास किए हैं। उनके मुताबिक इस बार का चुनाव निश्चित तौर पर बीते कुछ चुनावों की तुलना में सबसे अलग होगा...

विज्ञापन
UP Election 2022: Congress make strategy to give 40 percent tickets to women in the Uttar Pradesh assembly elections
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के कांग्रेस के वादे पर विपक्ष तंज कस रहा है और ये कहा जा रहा है कि ये टिकट उन महिलाओं को मिलेंगे जिनके पति कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इसका खंडन करती है। कांग्रेस के मुताबिक इस बार महिलाओं को बिल्कुल अलग तरीके से टिकट दिया जाएगा। इसमें यह बिल्कुल जरूरी नहीं होगा कि उन महिलाओं का पारिवारिक बैकग्राउंड शुरुआत से ही राजनीतिक हो। कांग्रेस ने टिकट देने के लिए बाकायदा एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है,  जिसमें महिलाओं को टिकट देने की पूरी रूपरेखा और योजनाएं तैयार की जाने लगी हैं।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी को जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अभी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह सब राजनीतिक गठबंधन होने या न होने के साथ तय होगा। उस गठबंधन में दूसरी पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं, यह इस पर तय होगा कि बची हुई सीटों में 40 फीसदी सीटें कांग्रेस किन महिलाओं को देगी। कांग्रेस कमेटी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमूमन होता ऐसा ही है कि जब महिलाओं को टिकट देने की बारी आती है तो टिकट किसी बड़े राजनीतिक परिवार की महिलाओं को ही दे दिया जाता है। एक तरह से यह महिला डमी उम्मीदवार होती है। पूरा चुनाव राजनीतिक वर्चस्व वाले परिवार के साथ ही मैदान में लड़ा जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने महिलाओं को टिकट देने के लिए बाकायदा एक पूरी प्रक्रिया और योजना तैयार की है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी इसलिए उसकी स्क्रीनिंग भी उसी तरीके से की जाएगी। सूत्रों का कहना है प्रियंका गांधी ने ऐसी महिलाओं को चुनकर आगे लाने के लिए महिला कांग्रेस कमेटी समेत कुछ अन्य विंग को भी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन

प्रियंका का दावा, कोई महिला उम्मीदवार 'डमी' नहीं होगी

सूत्रों का कहना है, प्रियंका गांधी ने स्पष्ट तौर पर यह निर्देश दिया है कि कोई भी महिला प्रत्याशी डमी कैंडिडेट के तौर पर नहीं होगी । इसका मतलब यह कि जिसके पति क्षेत्र में काम करते रहे हों और टिकट की दावेदारी में वह अपनी पत्नी को या परिवार की किसी महिला को आगे कर दें, ऐसी किसी भी महिला को टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो महीने के भीतर पूरी लिस्ट प्रियंका गांधी के सामने होगी। इस दौरान जो महिलाएं टिकट की दावेदार हैं उन्हें फील्ड में और ज्यादा काम करने तथा अपना प्रोफाइल मजबूत करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने का वादा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी कहते हैं कि चुनाव में कांग्रेस ने सबसे पहले महिलाओं को पहली पंक्ति में खड़े करने के लिए सभी प्रयास किए हैं। उनके मुताबिक इस बार का चुनाव निश्चित तौर पर बीते कुछ चुनावों की तुलना में सबसे अलग होगा। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनावों में "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" जैसे स्लोगन के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का वादा किया। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए सालाना तीन  गैस सिलंडर मुफ्त देने का भी वादा किया है। छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा केंद्रित करते हुए अपनी घोषणाएं की हैं। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा भी एक अहम घोषणा है। प्रियंका ने वृद्धा विधवा पेंशन को ₹1000 प्रति माह करने की बात कही है। साथ ही आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को हर महीने दस हज़ार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की भी घोषणा की है।



प्रदेश में चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया कहते हैं कि प्रदेश में बीते कई सालों में महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोई भी योजना लागू नहीं की गई। उनका तर्क है सरकार की मंशा महिलाओं को आगे करने की कभी रही ही नहीं। पुनिया कहते हैं प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिन योजनाओं को शुरू करने की बात कही है या जो वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर न सिर्फ पूरे किए जाएंगे बल्कि उन्हें और आगे भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed