फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: BJP Manifesto 2022 Released in UP, Check Lok Kalyan Sankalp Patra Promises in Hindi

UP election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र में 130 वादे तो अखिलेश ने लिए 22 संकल्प, जानें इनमें क्या समानता

Tue, 08 Feb 2022 04:45 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP Manifesto 2022 Released in UP, Check Lok Kalyan Sankalp Patra Promises in Hindi
प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने मंगलवार को 'संकल्प पत्र 2022' जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में कुल 130 वादे किए गए हैं। वहीं, सपा ने अपने घोषणा पत्र के साथ 22 के लिए 22 संकल्प भी जारी किए हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में कांग्रेस के वादे की तरह स्कूटी स्कीम से लेकर समाजवादी पार्टी की तरह किसानों को मुफ्त बिजली का वादा तक शामिल है। 
विज्ञापन

UP Election 2022: BJP Manifesto 2022 Released in UP, Check Lok Kalyan Sankalp Patra Promises in Hindi
किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसानों से जुड़े वादे पर क्या हुआ?

1. समाजवादी पार्टी ने सभी फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया है। भाजपा ने भी इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर लिया है। 
2. समाजवादी पार्टी ने गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही है। भाजपा ने कहा कि 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाएगा। देरी होने पर चीनी मील की तरफ से किसानों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। 
3. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। भाजपा ने भी इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े वादों पर क्या हुआ?

UP Election 2022: BJP Manifesto 2022 Released in UP, Check Lok Kalyan Sankalp Patra Promises in Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
1. कांग्रेस ने कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने भी इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है।
2. समाजवादी पार्टी ने वृद्धा और विधवा पेंशन को तीन गुना बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन देने का वादा किया।
3. कांग्रेस ने हर साल तीन गैस सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त देने का वादा किया है। भाजपा ने होली और दीपावली में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का एलान किया। सपा ने भी साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है। 
4. कांग्रेस ने पुलिस में महिलाओं की भर्ती बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने तीन नई महिला बटालियन शुरू करने का एलान किया। इसके अलावा तीन हजार पिंक पुलिस बूथ बनाने का भी एलान किया। 
5. कांग्रेस ने सरकारी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 25% करने का वादा किया है। भाजपा ने यूपीपीएससी समेत सभी भर्तियों में महिलाओं की संख्या दोगुना करने का एलान कर दिया। सपा ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आराक्षण का वादा किया है। 
6. कांग्रेस ने महिलाओं को मुफ्त लोन देने का वादा किया। भाजपा ने एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन न्यूनतम दर पर देने का एलान कर दिया।
7. भाजपा ने कन्या सुमंगला योजना की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का एलान कर दिया है।
8. भाजपा ने गरीब बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया।
9. पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से स्वयं सहायता मिशन की शुरुआत का एलान भाजपा ने किया है। 
विज्ञापन

युवाओं से जुड़े वादों पर क्या हुआ? 

UP Election 2022: BJP Manifesto 2022 Released in UP, Check Lok Kalyan Sankalp Patra Promises in Hindi
भारत में युवाओं की आबादी सबसे अधिक है। - फोटो : अमर उजाला
1. कांग्रेस ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। सपा ने सभी सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। भाजपा ने कहा कि हर परिवार में कम से कम एक एक को रोजगार या फिर स्वरोजगार का अवसर देंगे। इसके अलावा सभी सरकारी रिक्तियों को भरा जाएगा।
2. सपा और कांग्रेस ने युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप देने का वादा किया है। भाजपा ने पिछली बार भी युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप दिया था और इस बार भी अपने वादे को शामिल किया है।
3. कांग्रेस ने प्रतियोगी छात्रों से फॉर्म की फीस न लेने का वादा किया है। भाजपा ने प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था कराने का वादा किया है।
4. सपा ने हर जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान खोलने का वादा किया है।
5. भाजपा ने एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करने का वादा किया है।
6. भाजपा ने छह हजार डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ति करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed