फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 5th phase voting know about 39 Red Alert zone Constituencies

पांचवें चरण की रेड अलर्ट वाली सीटें: इन 39 विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, जानिए आपके यहां से कितने दागी मैदान में?

Sun, 27 Feb 2022 08:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार
 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, गोंडा, रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती और सुल्तानपुर में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इन 12 जिलों की 61 सीटों पर इस बार 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
loader
UP Election 2022 5th phase voting know about 39 Red Alert zone Constituencies
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, गोंडा, रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती और सुल्तानपुर में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इन 12 जिलों की 61 सीटों पर इस बार 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। 


विस्तार : उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में कुल 27% यानी 185 दागी हैं। मतलब इनपर अलग-अलग धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी ने आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट दिया है। शुरुआत के तीन चरणों में भी समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने सबसे ज्यादा दागियों को प्रत्याशी बनाया था। 


इस बार सपा के 71% प्रत्याशी दागी हैं। इनमें भी 49% ऐसे हैं, जिनपर गंभीर आरोप लगे हैं। दूसरे नंबर पर अपना दल (सोनेलाल) है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने 57% प्रत्याशी ऐसे बनाए हैं, जिनकी छवि आपराधिक है। तीसरे नंबर पर भाजपा के 48% और चौथे नंबर पर बसपा के 38% प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस ने 38% और आम आदमी पार्टी ने 19% दागियों को टिकट दिया है। 
 
किस-किस तरह के लगे हैं आरोप?
  • चुनाव लड़ रहे 12 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ जुड़े अपराध करने का आरोप लगा है। 
  • समाजवादी पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहे अनूप सांडा पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं।
  • आठ प्रत्याशियों पर हत्या का आरोप है, जबकि 31 प्रत्याशियों पर हत्या की कोशिश का आरोप है। 

रेड अलर्ट वाली 39 सीटें 
जिला विधानसभा सीट कुल प्रत्याशी दागी प्रत्याशी
बाराबंकी कुर्सी 9 3
बाराबंकी रामनगर 11 6
बाराबंकी जैदपुर (एससी) 7 4
प्रतापगढ़ रामपुर खास 13 4
प्रतापगढ़ बाबागंज (एससी) 9 3
प्रतापगढ़ कुंडा 11 4
प्रतापगढ़ विश्वनाथ गंज 19 3
प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ 12 5
प्रतापगढ़ पट्टी 10 4
प्रतापगढ़ रानीगंज 14 3
कौशांबी सिराथू 18 5
कौशांबी मंझनपुर (एससी) 8 4
कौशांबी चायल 15 7
प्रयागराज फाफामऊ 21 3
प्रयागराज प्रतापपुर 25 5
प्रयागराज हंडिया 12 3
प्रयागराज मेजा 14 4
प्रयागराज इलाहाबाद उत्तर 9 3
प्रयागराज इलाहाबाद दक्षिण 10 4
प्रयागराज बारा (एससी) 12 3
प्रयागराज कोरांव (एससी) 12 3
चित्रकूट चित्रकूट 10 5
चित्रकूट मानिकपुर 10 5
गोंडा कटरा बाजार 12 3
गोंडा करनैलगंज 10 5
गोंडा गौरा 11 5
अयोध्या रुदौली 10 3
अयोध्या बीकापुर 11 4
अयोध्या अयोध्या 10 4
बहराइच महसी 8 3
बहराइच बहराइच 9 4
श्रावस्ती श्रावस्ती 11 1
श्रावस्ती भिंगा 11 3
अमेठी गौरीगंज 9 4
अमेठी तिलोई 13 3
सुल्तानपुर इसौली 9 3
सुल्तानपुर सुल्तानपुर 10 4
सुल्तानपुर सदर 7 3
सुल्तानपुर लम्भुआ 11 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed