फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 3rd Phase Voting PM Modi Appeals in a Rally to Hardoi People Today

UP Chunav 2022: हरदोई के लोगों को पीएम मोदी ने सौंपा ये काम, तीसरे चरण की वोटिंग के लिए भी कही बड़ी बात

Sun, 20 Feb 2022 04:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 04:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में चौथे चरण के चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए रैली की। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022 3rd Phase Voting PM Modi Appeals in a Rally to Hardoi People Today
हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी रैली करते हुए समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने योगी और खुद के कामकाज के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हरदोई के लोगों से बूथ पर लग जाने का काम सौंपा। प्रधानमंत्री  ने कहा, 'इस बार यूपी के लोग दो बार होली खेलने का फैसला कर चुके हैं। 10 मार्च को भाजपा की जीत पर होली खेली जाएगी। होली 10 मार्च को धूमधाम से मनानी है तो अभी से पोलिंग बूथ पर जमकर तैयारी करनी होगी।' 
विज्ञापन


आगे प्रधानमंत्री ने जनता पर खुद के हक की बात कही। बोले, 'आप लोगों पर मेरा कोई हक है? मैं काम बता सकता हूं न... क्योंकि आपने शायद ही कोई ऐसा चुनाव होगा जिसमें आप लोगों ने मुझे न बुलाया हो और मैं न आया हूं। अगर आपके कहने पर मैं हाजिर हो जाता हूं तो मेरे कहने पर आप लोग बूथ पर लग जाएंगे न?'
विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव के लिए क्या बोले?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण की सभी सीटों पर भी भाजपा की जीत का दावा किया। बोले, 'तीसरे चरण में भी बिना बंटे एकजुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है। अब तक जो खबरें मिली हैं... वो बहुत उत्साहवर्धक है। आज यूपी के साथ-साथ पंजाब के लोग भी वोट डाल रहे हैं। वहां के लोग भी पंजाब के विकास, एकता और सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्या बोले पीएम 
पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। बोले, 'जो तुष्टिकरण की खतरनाक राजनीति करते हुए हमारे त्योहारों को रोकते थे, उन्हें यूपी की जनता का उत्तर 10 मार्च को मिल जाएगा। आप याद करिए पांच साल पहले माफिया वादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था? व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छीनैती, लूट आम बात हो गई थी। दीया बुझे घर लौट आओ, हरदोई वालों ने वह दिन देखें हैं। कैसे लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। हमारी माताएं परेशान रहती थीं कि बेटे-बेटी घर से निकले हैं वह शाम को सुरक्षित घर लौट आएं। कोई दुर्घटना न हो जाए। अपराधियों का पूरा संरक्षण होता था।' 

पीएम ने कहा, 'हरदोई की जनता जानती है कि कैसे इनका हिसाब हो रहा था। 2014 से लेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया। मुझे बताइए यूपी का मैं सांसद हूं, यूपी में कोई काम नहीं करने दिया। ऐसे लोगों को फिर से लाओगे तो मुझे काम करने देंगे क्या? आपका भला करने देंगे क्या, माताओं बहनों की सेवा करने देंगे क्या?' 

साइकिल पर बम रखकर ब्लास्ट करते थे आतंकवादी
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली से आतंकवाद का जिक्र करते हुए भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, जब इनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर बम रखकर अहमदाबाद में ब्लास्ट कराए गए थे। उस सीरियल बम ब्लास्ट को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। उसी दिन मैंने संकल्प ले लिया था कि इन आतंकवादियों को मैं पाताल से भी खोजकर सजा दिलवाऊंगा।'

मोदी ने आगे कहा, 'पहले कभी मुंबई में बम फटते थे, तो कभी दिल्ली, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, लुधियाना, अगरतला, इंफाल में। उन दिनों न होने वाले बम धमाकों से न जाने कितने ही शहर थर्रा गए थे। कितने ही निर्दोष नागरिक उन हमलों में मारे गए।'


प्रधानमंत्री ने 2006 काशी में हुए बम ब्लास्ट, 2007 में लखनऊ, अयोध्या के कोर्ट परिसर में हुए धमाकों का भी जिक्र किया। बोले, समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन बम धमाकों के आरोपियों से मुकदमा वापस ले लिया था। कोर्ट ने इनकी एक न चलने दी और आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed