{"_id":"6203d173d815a678be03dad9","slug":"up-election-1st-phase-voting-covid-protocol-new-rules-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Phase-I: कोरोना से बदल गया मतदान केंद्र, इन बातों का ख्याल रखें, एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 Phase-I: कोरोना से बदल गया मतदान केंद्र, इन बातों का ख्याल रखें, एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है
Thu, 10 Feb 2022 07:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:04 AM IST
सार
UP Election 1st Phase Voting Covid Protocol: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इन 11 जिलों की 58 सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2.27 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कोरोना संकट के दौरान इस बार का मतदान केंद्र बदला नजर आएगा। इसलिए वोट डालने जाते समय इन बातों का जरूर ख्याल रखें, क्योंकि आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है...
मतदान केंद्र में क्या बदलाव रहेगा?
आपको किन बातों का रखना है ख्याल?
मतदान केंद्र पर फेस मास्क पहनकर पहुंचे। अगर आपके पास नहीं है तो आपको मतदान केंद्र पर मास्क दिया जाएगा।
मतदान के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
निर्वाचन केंद्र पर अफसर या सुरक्षा में तैनात लोगों के आदेश पर फेस मास्क हटाकर अपनी पहचान की पुष्टि करानी होगी।
भारी पड़ सकती है नियमों की अनदेखी
अगर आपने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो आपको ये भारी पड़ सकती है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में दर्ज अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस एक्ट में एक साल तक की कैद और जुर्माने या फिर दोनों का प्रावधान है। दोष-सिद्ध पर दो वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र में क्या बदलाव रहेगा?
- अब एक मतदान केंद्र पर 1500 की बजाय 1250 लोग ही वोट डाल पाएंगे।
- मतदान शुरू होने से पहले पूरे केंद्र को सैनिटाइज कराया जाएगा।
- मतदान केंद्र के प्रवेश और निकास द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। मतदाता प्रवेश और निकास के दौरान अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकेंगे।
- मतदान केंद्र में प्रवेश के दौरान कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग से शरीर का तापमान चेक करेगा।
- अगर मतदान शरीर का तापमान निर्धारित मानक से अधिक होगा तब मतदाता को टोकन दिया जाएगा और मतदान के अंतिम घंटे में बुलाया जाएगा।
- मतदाताओं को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर टोकन दिया जाएगा।
- पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए तीन अलग-अलग लाइनें लगेंगी।
- मतदाताओं को दिक्कत न हो इसके लिए केंद्र के अंदर ही छायादार जगहों पर कुर्सी, दरी आदि बैठने की व्यवस्था होगी।
- कोविड से जागरूकता के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे।
- मतदान एजेंटों को बैठने के लिए पर्याप्त दूरी पर व्यवस्था की जाएगी।
- मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर और ईवीएम का बटन दबाने के लिए मतदाताओं को दस्ताने दिए जाएंगे।