फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Budget 2024 Akhilesh Yadav made a big allegation regarding corruption in UP Assembly

यूपी विधानसभा: अखिलेश ने भ्रष्टाचार से लेकर किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा; सीएम से पूछ लिया सवाल

Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान योगी सरकार पर एक के बाद एक सवाल दागे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब जितना भ्रष्टाचार है। उतना कभी नहीं रहा। अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। 

विज्ञापन
UP Budget 2024 Akhilesh Yadav made a big allegation regarding corruption in UP Assembly
विधानसभा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने सदन में कहा कि राज्यपाल का सदन में दिया गया। अभिभाषण एक सरकारी दस्तावेज है। जो सरकार चाहती है अभिभाषण में वही बातें होती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी सबसे ज्यादा कार्यवाहक डीजीपी बनाने में नंबर एक है। झूठे प्रचार पर खर्च करने में यूपी नंबर एक है। बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को बचाने में यूपी नंबर वन है। यूपी दलितों-पिछड़ों के उत्पीड़न में नंबर वन है। केंद्र व राज्य की टकराहट में नंबर वन है। यूपी आज पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों )को प्रताड़ित करने में नंबर वन है। यही सच्चाई है।

विज्ञापन

अग्निवीर योजना लागू होने से यूपी के नौजवानों को नुकसान
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि अग्निवीर योजना लागू होने से सर्वाधिक नुकसान यूपी के नौजवानों का हुआ है। पहले फौज में 70 हजार युवाओं की भर्ती होती थी पर अब नहीं होती है। सेना में भर्ती नौजवानों को वेतन, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन अग्निवीर योजना में चार साल की नौकरी के बाद उन्हें निकाल दिया जाएगा। सेना की नौकरी में जाने से पीडीए समाज के लोगों में समृद्घि आती थी। लेकिन अब अग्निवीर योजना से वो सारी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में योगी सरकार से अखिलेश ने पूछा सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन करने की बात कही जाती है। कहा जाता है कि इससे एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। जो उद्योगपति यहां आते हैं। वहीं दूसरे प्रदेशों में जाकर कहते हैं कि सबसे पहले दूसरे प्रदेशों में निवेश करेंगे। अखिलेश ने पूछा कि सरकार उद्योगपतियों को इंसेंटिव क्यों नहीं दे पा रही है। अभी कहा गया है कि तमिलनाडु मेक इन इंडिया में सबसे आगे है। यूपी मेक इन इंडिया में सबसे आगे क्यों नहीं है?

विज्ञापन

अखिलेश ने की किसानों को सही मुआवजा राशि देने की मांगअखिलेश यादव ने कहा कि एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों से जमीन ली जा रही है पर उसका सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार चित्रकूट में डिफेंस एक्सपो बनाने जा रही है। लेकिन किसानों को पुराने रेट पर मुआवजा दे रहे हैं। सपा सरकार में चार गुना मुआवजा दिया गया था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसानों पर खजाना खर्च करने में सरकार को क्या दिक्कत है।अयोध्या में एयरपोर्ट बनाने के लिए ली गई जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। लोगों ने सरयू में खड़े होकर जनेऊ की कसम खाई थी भाजपा को वोट नहीं देंगे।

भ्रष्टाचार पर सरकार को अखिलेश यादव ने घेरा
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में इस समय जितना भ्रष्टाचार है उतना कभी नहीं रहा। थाने और तहसीलों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो हो गई है।

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। सब कुछ प्राइवेट किया जा रहा है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज मानक के अनुसार नहीं चल रहे हैं। वहां पर नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं।

पुलिस को कॉल करने से डरते हैं यूपी को लोग
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब लोग 112 पर कॉल करने से डरते हैं कि उनसे वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के सबसे तेज रिस्पांस सिस्टम को बर्बाद कर दिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश में लॉ अलग है ऑर्डर अलग है।

महंगाई पर अखिलेश ने कसा तंज
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सरकार से सवाल किया कि सरकार महंगाई को कम करने के लिए क्या कर रही है? महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने के दामों में बढ़त हुई है। लोगों के पास रोजगार हैं नहीं। नौकरियां मिल नहीं रही हैं और सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सपना दिखा रही है।

अयोध्या में जमीन खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि यूपी में अब जितना भ्रष्टाचार है उतना कभी नहीं रहा। अयोध्या में जमीनों की खरीदारी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। ये भ्रष्टाचार सरकार के संरक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed