फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : शाहजहांपुर में महिलाओं ने बताया चुनावी मुद्दा, विकास, शिक्षा और महंगाई पर भी रखी बात

Wed, 17 Nov 2021 01:10 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:10 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' महिलाओं के बीच पहुंचा। जिले के चौक क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। सभी ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी राय दी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में महिलाएं योगी सरकार के विकास कार्यों से खुश तो हैं, लेकिन उनकी उम्मीदें भी काफी हैं। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' महिलाओं के बीच पहुंचा तो कई मुद्दे सामने आए। महिलाओं ने साफ कहा कि पहले के मुकाबले जिले में काफी विकास कार्य हुआ है, लेकिन कमियां भी अभी बहुत ज्यादा है। महंगाई, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी महिलाओं ने अपनी बात रखी। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

विकास कार्य और महंगाई पर क्या है राय? 

UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
लॉयंस क्लब की काजल खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर दो नदियों के बीच में है। इस कारण यहां की सड़कों को ज्यादा चौड़ा नहीं किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने पहले के मुकाबले काफी बेहतर सड़कें कर दी हैं। अब आम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह सड़कों से अतिक्रमण हटाएं। सड़कों पर ही बेतरबी से गाड़ियां न खड़ी की जाएं। प्रशासन को भी इसपर ध्यान देना होगा। 

मोनिका ने कहा कि ये शहीदों की नगरी है। यहां अतिक्रमण और जाम की समस्या है। ये खत्म होना चाहिए। सड़कें बन रही हैं और चौड़ी भी हो रही हैं। पहले के मुकाबले ज्यादा काम हो रहा है। स्कूल कोआर्डिनेटर मंतिशा ने कहा कि शाहजहांपुर अब महानगर बन रहा है। यहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कमियां भी हैं, लेकिन पहले से सुधार हुआ है। 



शिक्षिका अनाया ने बताया कि वह 8-9 साल पहले मुंबई से यहां शिफ्ट हुई थीं। तब बहुत सी कमियां थी। अब काफी विकास हो रहा है। हालांकि अभी भी सड़कें और स्वच्छता को लेकर काम होना चाहिए। 

यूट्यूबर नुपूर गुप्ता ने कहा कि मुझे शूट के लिए बाहर जाना पड़ता है। सड़कों पर पशुओं की समस्या भी है। इसी के चलते ट्रैफिक समस्या है। गरीबों के लिए आवास योजना हमारे शहर में नहीं है। यहां भी ये योजना लागू करना चाहिए। 

एक अन्य महिला ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि महंगाई काफी बढ़ गई है। महिलाओं का किचन से ज्यादा ताल्लुक होता है। सब्जी, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ काफी महंगे हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मध्यमवर्गीय इंसान अच्छे से जीवनयापन नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मुद्दे पर मिलीजुली राय

UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनाव पर चर्चा करते हुए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका साक्षी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है। यहां बेटियां सुरक्षित हैं। अब रात को भी महिलाएं, बेटियां आसानी से बाहर निकल रही हैं। रचना सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में काफी हद तक काम हुआ है। हालांकि अभी भी कुछ घटनाएं होती हैं। पहले के मुकाबले बेहतर है, लेकिन जो कमियां है उसे सुधारने की जरूरत है। 

शिल्पी गुप्ता ने कहा कि पहले रात में घर से निकलने में डर लगता था। चेन स्नेचिंग, छिनैती होती थी। अब डर नहीं लगता था। पहले जंगलराज था। अब काफी हद तक सुरक्षित महसूस करते हैं। रसकीन ने कहा कि रात 9 बजे के बाद घर से निकलने में थोड़ी दिक्कत होती है। जब कोई साथ होता है तभी घर से निकल सकते हैं। गुंजा सिंह ने कहा कि शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। साफ-सफाई थोड़ी बेहतर होनी चाहिए। 


 
विज्ञापन

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा भी अहम

UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका जोया ने कहा कि शाहजहांपुर में रोजगार की कमी है। रोड और गंदगी की समस्या भी है। रसकीन ने कहा कि यहां औद्योगिक कंपनियां नहीं है। युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता है। खुशी ने कहा कि यहां विश्वविद्यालय की कमी है। उच्च शिक्षा की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। 

शैल सक्सेना ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी विकास कार्य हुआ है, हालांकि अभी कमियां भी बहुत हैं। रेल कनेक्टिविटी की कमी है। मुंबई या किसी बड़े शहर में जाने के लिए यहां से ट्रेन नहीं मिलती है। इसके लिए बरेली जाना पड़ता है। विकास काफी हुआ है, लेकिन अभी उतना नहीं हुआ है जितनी उम्मीदें थी। 

डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बहुत काम करने की जरूरत है। जिला अस्पताल में ही महिला चिकित्सालय है। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं के लिए अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। मेडिकल की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed