फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 mirzapur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: मिर्जापुर में भाजपा नेता ने कहा-हमने नर को नारायण समझकर काम किया, विपक्षी दलों को ऐसे दिया जवाब

Tue, 14 Dec 2021 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:09 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 mirzapur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार को जमकर घेरा। वहीं भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। चाय पर चर्चा और युवाओं व महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्रों में विकास किया है, चाहे वो सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई...आदि। हमारी सरकार में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हुआ है। नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। कुछ महीने में उसका सबकुछ सही हो जाएगा। कांग्रेस नेता शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की बातों और सच्चाई में बहुत अंतर है। भाजपा के जिला अध्यक्ष एनएच-7 बनाने की बात कर रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं कि जिन किसानों का जमीन अधिग्रहन किया गया, उनमें से कितने किसानों को मुआवजा मिला? ये सड़कों की बात करते हैं। हाईवे को छोड़कर आप दाए बाएं जिधर चाहें उधर उतर सकते हैं, यहां सड़कें कम गड्ढे ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन


इस पर भाजपा नेता ने जवाब देते हुए कहा कि टेंगरा मोड़ से हनुमना बॉर्डर तक 110 किलोमीटर तक (2800 करोड़ रुपये लागत) की सड़क बनकर लगभग तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की जो बात कर रहे हैं, आज आप किसी भी क्रय केंद्र पर जाकर देख सकते हैं, खरीदारी हो रही है मगर बिचौलियों के माध्यम से हो रही है। कांग्रेस की नेता अर्चना चौबे ने कहा कि यहां आम जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है। इससे लोगों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसे बीमारियों का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने जवाब देते हुए कहा कि गांव के अंदर की सड़कों पर अमृत योजना के तहत पूरे नगरपालिका के अंदर शुद्ध पेय जल के लिए पाइपलाइन बिछ रहा है। कुछ दिनों में सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 mirzapur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

सपा नेता ने कहा कि हमारी पार्टी का कार्यक्रम बहुत तेजी से चल रहा है। हमारी सरकार हर वर्गों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। सपा नेता ने सड़कों की समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि विंध्याचल से इमामबारा तक की सड़कों का हाल देख लीजिए पता लग जाएगा। भाजपा ने कहा कि सपा सरकार सैफई महोत्सव के नाम पूरे सैफई का विकास करते थे। उधर, कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार सबकुछ को बेचने का काम कर रही है। हमलोग काम करने वाले लोग हैं। ये जो महंगाई है वो भाजपा के द्वारा प्रायोजित महंगाई है। 

बसपा नेता ने कहा हमलोग दिखते नहीं हैं, वादा नहीं करते हैं, हमलोग लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं। प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी। आपने देखा होगा कि हमारी सरकार में अनुशासन व्यवस्था कैसी थी? भाजपा के शासनकाल में अपराध बड़े पैमाने पर बढ़ा है। इस पर भाजपा नेता ने कहा एक ये एक भी अपराध का नाम नहीं बता पाए। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी (सपा मिर्जापुर) जहां रहते हैं, यहां से इनके बड़े भाई विधायक (कांग्रेस) रहे हैं। उस सड़क की दशा आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से बिगड़ी थी। भाजपा की सरकार ने उस सड़क को बनवाने का काम किया है। इस पर सपा नेता ने कहा कि ये कहा सरासर झूठ है। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नर को नारायण समझकर काम किया है। उसका प्रमाण सोमवार (बनारस में) को देखे ही होंगे। हमारी सरकार ने सर्वांगिन विकास करने का काम किया है। भाजपा ने टारगेट तय करके काम किया है कि 2022 तक सभी गरीबों को आवास देंगे। उन्होंने कहा कि हम महंगाई पर भी नियंत्रण कर चुके हैं। बसपा ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के नाम पर फेल है।

UP Assembly Election 2022 mirzapur Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

बाकी समर्थकों ने क्या क्या कहा?

  • सपा समर्थक ने कहा कि भदोही में सफाई कर्मियों की नौकरी अभी तक नहीं हुई है।
  • भाजपा समर्थक ने सपा बसपा वंशवादी पार्टी है। उनके पास विजन नहीं है।
  • कांग्रेस समर्थक ने कहा कि इस सरकार में किसान मजदूर परेशान हैं। हमारा धान नहीं बिक रहा है। जब से कांग्रेस गई है तब से खेतों में पानी नहीं आ रहा है। 
  • सपा समर्थक ने कहा कि मैं मौजूदा सरकार से पूछना चाहता हूं कि अब तक कितने एंबुलेंस बढ़ाए, कितने डायल 100 बढ़ाए? दो-दो-तीन तीन घंटे बाद एंबुलेंस आती है।
  • सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था। रोजगार देने का वादा किया था। युवा बेरोजगार हैं। कहां है रोजगार? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed