फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 mahoba Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: महोबा के युवा मोदी और योगी सरकार से खुश, एक सुर में बोले- पहले से बेहतर हुई 'वीरभूमि' 

Fri, 24 Dec 2021 12:06 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच महोबा पहुंचा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान युवाओं ने  विकास, रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 mahoba Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में महोबा के युवाओं ने एक सुर में कहा कि महोबा पहले से बेहतर हो गया है। इस क्रम में आस्था सोनी ने कहा कि महोबा में पहले के मुकाबले साफ सफाई बेहतर हुई है। यहां काफी कुछ बदल गया है। गरीबी में सुधार में हुआ है। सबको राशन मिल रहा है। जिनके पास घर नहीं है उसे घर मिला है। कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि राशन मिल रहा है। पवन कुमार ने कहा कि बाकी लोगों के यहां राशन आता है। हमारे यहां नहीं आता है। इस पर राजकुमार प्रजापति इनके पास गाड़ियां हैं, जमीन है तो इनको क्यों राशन मिलेगा?
विज्ञापन


छाया यादव ने कहा कि मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। आगामी समय में सरकार से यही चाहेंगे कि शिक्षा के स्तर में सुधार करे। जब छाया से पूछा गया है कि आप तो यादव हैं तो अखिलेश यादव को पसंद करती होंगी, इस सवाल के जवाब में छाया ने कहा कि यादव हूं इसलिए ये नहीं कि अखिलेश यादव को ही पसंद किया जाए। इस छात्रा ने आगे कहा कि महोबा का पहले से ज्यादा विस्तार हो गया है। पहले की अपेक्षा यहां कि शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो गई है। पहले से ज्यादा विकास हुआ है। यास्मीन अली ने कहा कि महोबा में बहुत कुछ अच्छा हुआ है। मेरा घर टूटा फूटा था लेकिन मोदी जी ने बहुत सहायता की है। मोदी जी से मैं बहुत खुश हूं। मैंने जो आवास के लिए फॉर्म भरा था उसका पैसा भी आ गया है। मेरा घर भी अच्छे से बन गया है और राशन भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस सरकार से खुश हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी है। शिक्षा भी अच्छी है। गुंडाराज खत्म हो चुका है। पवन राजपूत ने महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि महंगाई कम हो। मैं किसान का लड़का हूं। 100 रुपये डीजल चल रहा है। पवन ने कहा कि जब खेती का समय आता है तब डीजल का दाम जरूर बढ़ जाता है। धीरज सोनी ने मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। यहां स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी नहीं है। वहीं, कई छात्रों ने कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज में एनसीसी, बीएड होने का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed