फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 mahoba Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: महोबा में चाय पर चुनावी चर्चा, लोगों ने जमकर उठाया शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा, पढ़िए किसने क्या कहा?

Fri, 24 Dec 2021 11:17 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को महोबा पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा हुई। महोबा बस स्टैंड स्थित टी- शॉप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 mahoba Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महोबा के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। शुक्रवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। यहां के बस स्टैंड स्थित टी- शॉप के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में शिव कुमार गोस्वामी ने कहा कि महोबा बहुत ही प्राचीन जगह है। यह गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि रही है। इस नगर के युवा नेता तारा पाटकर जी बहुत योगदान दे रहे हैं। योगी जी से 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। अगर विकास की बात करें तो इस इस सरकार में विकास हुआ है। बिजली के मामले में सुधार हुआ है। अर्पित ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोई काम नहीं किया है। बिजली जैसी थी वैसी ही है। यहां की जनता ने पिछली बार दोनों सीटें भाजपा को देने का काम किया। भारी बहुमत से दोनों प्रत्याशियों को जिताया लेकिन भाजपा ने जो भी वादे किए थे, उनमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन


दीपक यादव ने कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज नहीं बना। चुनाव आते ही यह मुद्दा उठाता है कहा जाता है कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। चुनाव के बाद इस पर कोई चर्चा नहीं होती है। हर चुनाव में एक अलग वादा किया जाता है। चाहे महोबा-सुरैइ के लिए रेल लाइन का वादा हो या मेडिकल कॉलेज का वादा हो...यहां कुछ नहीं होता। रही बिजली की बात तो यहां जितने सोलर पावर प्लांट लगे हैं सब अखिलेश सरकार की देन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अशोक अवस्थी ने कहा कि बिजली बराबर आ रही है। पहले तो जब आंधी तूफान आता था चार-पांच दिनों के लिए बिजली गायब हो जाती थी लेकिन आज की तारीख में बहुत अच्छी बिजली आती है। महोबा में पहले एक बार ट्रांसफार्मर जल जाता था तो महीनों तक नहीं बदला जाता था लेकिन आज एक दिन में बदल जाता है। बहुत अच्छी बिजली आ रही है। यहां के लोग बिजली से बहुत खुश हैं। राशन भी मिल रहा है, आवास भी मिल रहा है। भाजपा सरकार में जनता बहुत खुशहाल हैं। राधा रमन गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल झूठों की मंडी है। उनके शीर्ष स्तर से लेकर स्थानीय स्तर के नेता झूठ बोलने का काम करते हैं। 

UP Assembly Election 2022 mahoba Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

शिव कुमार ने कहा कि इस सरकार में सड़कों का निर्माण हुआ है। अर्जुन सहायक योजना के तहत सिंचाई की व्यवस्था हुई। लोगों को राशन भी दिया जा रहा है, आवास भी दिया जा रहा है। हां यहां के ऐतिहासिक स्थानों का विकास होना है। उत्तर प्रदेश का महोबा बड़ा ही प्राकृतिक स्थल है। रामजी गुप्ता ने कहा कि यहां बहुत विकास हुआ है। सड़कें अच्छी बन गईं हैं। महिला जिला अस्पताल है। 

हिंदुस्तान का ह्रदय स्थल बुंदेलखंड और बुंदेलखंड का ह्रदय स्थल महोबा है
तारा पाठकर ने कहा कि बहुत काम हुआ है। हर सरकार काम करती है। बुंदेलखंड स्वास्थ्य सेवा के मामले बहुत पीछा है। हिंदुस्तान का ह्रदय स्थल बुंदेलखंड और बुंदेलखंड का ह्रदय स्थल महोबा है। वर्तमान सरकार ने काफी काम किया है। सिंचाई की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं चालू की गई हैं, जैसे अर्जुन सहायक योजना। बिजली के मसले में बहुत सुधार हुआ है। स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में बुंदेलखंड में बहुत कम काम हो पाया है, खासकर महोबा में। 

रामदिन सोनी ने कहा कि सरकार ने वास्तव में काम किया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के क्षेत्र बहुत काम होने की आवश्यकता है। मैं आशा करता हूं आगामी समय में सरकार में इस पर जरूर ध्यान देगी। आशीष शुक्ला ने कहा कि पिछले पांच साल में महोबा में बहुत बदलाव हुआ है। पहले यहां से कानपुर जाने में आठ-आठ घंटे लगते थे और आज तीन घंटे में पहुंच जाते हैं। इस पर विकास कुमार ने कहा कि आज भी कानपुर जाने में आठ घंटे लगते हैं। रोड खराब है। आए दिन जाम लगता है। 

UP Assembly Election 2022 mahoba Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

संतोष साहू ने कहा कि बुंदेलखंड में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। लोग यहां से पलायन कर हे हैं। सरकार 400 रुपये का राशन दे रही है। गैस सिलेंडर 1000 रुपये का मिल रहा है। मनोज वर्मा ने कहा वर्तमान सरकार नीतिगत फैसले लेने में बहुत ही लचर है। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। लोगों में शंका पैदा हो गई है कि भाजपा वाले सबकुछ बेचने के लिए आए हैं।  रवि शास्त्री ने कहा कि शहर का विकास हुआ है लेकिन देहात में कोई विकास नहीं हुआ है। देहात में आमी जनता परेशान है। न सड़क है और न शिक्षा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार तो भाजपा की ही आएगी। 

योगी जी दोबारा सीएम बनेंगे
डॉ रागी ने कहा कि महोबा की मुख्य समस्या शिक्षा की है। शिक्षा कमजोर रहेगी तो हमारा पूरा राष्ट्र कमजोर रहेगा। यहां शिक्षा में असमानता है। गरीब और अमीर के लिए अलग अलग कोर्स हैं, जो समान होना चाहिए। प्राथमिक शिक्षा में 10 लाख पद खाली है। कुछ पर भर्ती हुई है लेकिव वो न के बराबर है। मैं सभी पार्टी से अनुरोध करता हूं कि शिक्षा को बर्बाद न करें। अशोक अवस्थी ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है योगी जी दोबारा सीएम बनेंगे। योगी सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित हैं। देश सुरक्षित हाथों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed