फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 BJP Uttar Pradesh Manifesto Released

BJP Manifesto: भाजपा ने जारी कर दिया संकल्प पत्र, जानिए अब तक सपा, बसपा और कांग्रेस ने क्या-क्या वादे किए हैं?

Tue, 08 Feb 2022 12:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Feb 2022 12:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 BJP Uttar Pradesh Manifesto Released
योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी, मायावती और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले चुनावी वादों की बौछार शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें अब तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से किए गए ज्यादातर वादों पर भाजपा ने पानी फेरने की कोशिश की है। भाजपा ने महिलाओं को हर साल दो मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी, छात्रों को लैपटॉप, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का बड़ा वादा किया है। पढ़िए अब तक कांग्रेस, सपा और बसपा ने कौन-कौन से चुनावी वादे किए हैं? 
विज्ञापन


पहले जान लीजिए भाजपा ने क्या-क्या वादे किए हैं?
  • कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
  • अगले 5 साल सभी किसानों को सिंचाई के मुफ्त बिजली मिलेगी।
  • 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज मिलेगा।
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी।
  • 6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे।
  • 5 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।
  • 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
  • 1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाकर किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा।
  • 5,000 करोड़ की लागत के साथ गत्रा मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा।
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। साथ ही, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • 4,000 नए फसल-विशिष्ट FPO स्थापित करके, प्रत्येक एफपीओ को 18 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।
  • निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत मछुआरों को 1 लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध होगी।
  • मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और 6 अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित होंगे।

कांग्रेस के चुनावी वादे

UP Assembly Election 2022 BJP Uttar Pradesh Manifesto Released
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सत्ता से 34 साल से दूर कांग्रेस ने इस बार खूब चुनावी वादे किए हैं। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव की अगुवाई कर रहीं हैं। उन्होंने इस बार महिला वोटर्स को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए हैं। 

1. चुनाव में इस बार 40% टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। 
2. प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इनमें आठ लाख महिलाएं होंगी। 
3. महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। 
4. सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी। 
5. महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग स्कूल खोलेंगे। 
6. महिलाओं को पूरे प्रदेश में फ्री बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। 
7.  महिलाओं को सस्ता ऋण, कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे।
8. आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार मानदेय, सहायता समूह को 4 फीसदी पर ऋण और राशन दुकानों में 50 फीसदी का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 
9. स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। 
10. महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। 
11. परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। 
12. पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। 
13. छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। 

समाजवादी पार्टी के चुनावी वादे

UP Assembly Election 2022 BJP Uttar Pradesh Manifesto Released
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : PTI
समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चुनावी भाषणों में कई घोषणाएं की हैं। 

1. 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी। 
2. 12वीं पास करने वाले युवाओं को लैपटॉप दिया जाएगा, 10वीं पास युवाओं को टैबलेट। 
3. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
4. प्रदेश में रिक्त सभी पदों पर भर्ती होगी। 
5. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हर साइकिल सवार के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 
6. अगर किसी की सांड़ से हमले के चलते किसी की जान जाती है तो उसे भी पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। 
7. गाजीपुर और बलिया से लखनऊ आने वाली सड़क को ठीक किया जाएगा। 
8. कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 
9. कानून व्यवस्था मजबूत होगी। 
10. एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाई जाएगी। 
11. गरीब युवाओं के लिए विदेश में पढ़ाई का इंतजाम कराया जाएगा।
12. सभी सफलों पर एमएसपी दी जाएगी।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के वादे

UP Assembly Election 2022 BJP Uttar Pradesh Manifesto Released
मायावती - फोटो : फाइल फोटो
आमतौर पर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कभी भी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया जाता है। बसपा सुप्रीमो मायावती कई बार बोल चुकी हैं कि वह घोषणा करने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखती हैं। हालांकि, अलग-अलग मंचों से बसपा के नेताओं ने कई मुद्दे उठाए हैं। 

1. सरकारी विभागों की सभी रिक्तियों को जल्दी से जल्दी भर दिया जाएगा। 
2.  महिलाओं को राजनीति और सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 
3. कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। 
4. सर्व समाज का विकास होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed