फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Alert regarding foreign citizens in Meerut, these instructions came on Bageshwar Dham and Eid namaz

UP: मेरठ में विदेशी नागरिकों को लेकर अलर्ट, बागेश्वर धाम और ईद की नमाज पर आया ये निर्देश

Wed, 19 Mar 2025 01:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 19 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एलआईयू को कहा है कि सूचना एकत्र करने में अपना दायरा बढ़ाए। सभी लोग सतर्क रहकर सूचना एकत्र करें। विदेशी नागरिकों के जिले में आवागमन की विशेष निगरानी की जाए। 

विज्ञापन
UP: Alert regarding foreign citizens in Meerut, these instructions came on Bageshwar Dham and Eid namaz
डीआईजी कलानिधि नैथानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और मिशन शक्ति व ऑपरेशन कन्विकशन से संबंधित मॉनिटरिंग सेल, समन सेल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कहा कि विदेशी नागरिकों के जिले में आवागमन की विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने सूचना छिपाने वाले होटल संचालक पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि एलआईयू कार्यालय का भ्रमण कर उच्चीकृत करने के लिए कहा गया। कहा कि सूचना एकत्र करने में एलआईयू अपना दायरा बढ़ाए। सभी लोग सतर्क रहकर सूचना एकत्र करें। एलआईयू के सभी बीट आरक्षी, थाना प्रभारी से प्रतिदिन मिलें। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम की कथा एवं जुमा अलविदा और ईद पर कुशल कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। विदेशी नागरिकों के आवागमन पर होटल आदि समय से सूचना दें। विलंब या सूचना छिपाने पर होटल को नोटिस जारी करें एवं विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अभियोग चिन्हित कर प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा कराई जाए। इस दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, अपर निदेशक अभियोजन आलोक कुमार पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन राजेश कुमार श्रीवास्तव, डीजीसी क्रिमिनल किशन कुमार दूबे, एसपी अपराध अवनीश कुमार, एएसपी लाइन अंतरिक्ष जैन, सीओ एलआईयू प्रीति सिंह, सीओ कार्यालय सुचिता सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed