{"_id":"01619997c2884cc80c980f0ab7579edd","slug":"two-storied-building-uplifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब उठाई दो मंजिला इमारत, देखने वालों का लग गया तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब उठाई दो मंजिला इमारत, देखने वालों का लग गया तांता
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी का पहिया बदलने या चौपहिया वाहनों को मरम्मत के लिए जैक से उठाते हुए आपने कई बार देखा होगा।
विज्ञापन
शायद आप यह जानकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे कि भवन कारीगरों ने 2000 वर्ग फीट में बने दो मंजिला मकान को 500 जैक लगाकर तीन फीट ऊपर उठा दिया। इस भवन में बेसमेंट का निर्माण हो रहा है।
लखीमपुर खीरी के निघासन रोड स्थित मोहम्मद सिद्दीक उर्फ पुत्तन का दोमंजिला मकान है। सड़क के लेबिल से बने इस मकान में बरसात होने पर घर के अंदर पानी भरने लगता था, इसलिए पुत्तन ने अपने मकान को ऊंचा कराने की बात सोची।
विज्ञापन
उन्होंने जाहिद नामक भवन ठेकेदार से संपर्क किया, जाहिद ने कहा कि बिना तोड़फोड़ किए वह मकान को ऊंचा कर देंगे। इसके लिए जैक लगाकर मकान को पूरा उठा कर नीचे बेसमेंट को ऊंचा करने की बात कही।
विज्ञापन
ठेकेदार जाहिद ने विशेष रूप से बनाए गए जैक के सहारे पूरी की पूरी बिल्डिंग उठा दी।
इमारत को जैक के सहारे उठाने में 500 जैक और 50 से ज्यादा श्रमिकों को लगाया गया। बहुत ही धीरे-धीरे जैक से इमारत ऊपर उठाई गई।
इमारत को तीन फिट ऊपर उठाने के बाद नीचे से बेसमेंट की दीवारें ऊंची की जा रहीं हैं। मौजूदा समय में पूरी इमारत जैक पर टिकी है। अनोखे ढंग से हो रहे इस भवन निर्माण को देखने वालों का तांता लगा रहा।