{"_id":"ee90b492-c2b0-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"two-man-rape-woman-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही युवती को अगवाकर जीजा-साले ने किया रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रही युवती को अगवाकर जीजा-साले ने किया रेप
उन्नाव/मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में सोमवार रात एक युवती छत पर सो रही थी, उस रात एक युवक बंदूक की नोक पर उसे उठा ले गया। फिर उसने अपने साले के साथ मिलकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
रेप के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पीड़िता को झाड़ियों में फेंक दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है।
बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि पड़ोसी जय सिंह और उसके साले वीरेंद्र उसे घर से दूर ले गए और दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी को सुबह घर पर न पाकर उसे ढूंढना शुरु किया तो वह झाड़ियों में पड़ी मिली।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
किशोरी को अगवा कर बलात्कार
ममेरे भाई की शादी में गांव आई एक 16 साल की किशोरी से पड़ोसी युवक ने अगवा कर बलात्कार किया। बारात विदा होने के बाद वह घर के बाहर किसी काम से गई थी।
दो-ढाई घंटे तक जब वह नहीं लौटी तो घर पर महिलाएं परेशान हुईं। कुछ लड़कों को ढूंढने के लिए भेजा। किशोरी खेत में बदहवास हालत में मिली। उसके कपड़े फटे थे, आरोपी युवक के भी कपड़े वहीं पर पड़े थे।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी जसराम की तलाश कर रही है। घटना मुरादाबद जिले की है।