फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two boys killed pradhan in court premise

पुलिस, भीड़ के आगे बेखौफ नाबालिगों ने खेला खूनी खेल

Fri, 12 Jul 2013 01:51 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
two boys killed pradhan in court premise

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार को कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े खूनी खेल खेला गया। पुरानी रंजिश में दो किशोरों ने प्रधान पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी की राइफल तनी तो हत्यारोपी चचेरे भाइयों ने तमंचे जमीन पर फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया। गोलीबारी में हाथ में गोली लगने से संधावली का युवक भी जख्मी हो गया। वहीं फुगाना और सिसौली में भी दो लोगों की हत्या की गई हैं।
विज्ञापन

 
फुगाना थाना क्षेत्र के बहावड़ी गांव निवासी प्रधान पति देवेन्द्र मलिक अपने बडे़ भाई बिजेन्द्र प्रधान की हत्या में साले योगेश की गवाही कराने के लिए पुलिस और प्राइवेट सुरक्षा के बीच कचहरी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसर के बाहर साथ आए प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को पीएसी के जवानों ने रोक दिया। फुगाना थाने का सिपाही सीके कोरी अपनी सुरक्षा में देवेन्द्र और योगेश को ले गया। यह तीनों कोर्ट के बाहर बैठे हुए थे।

आवाज लगी तो सिपाही गवाह योगेश को छोड़ने के लिए कोर्ट तक चला गया, जबकि देवेन्द्र मलिक वहीं बैठा रह गया। इसी बीच वहां आए बहावड़ी के 15 साल के अजय और 16 साल के सागर ने देवेन्द्र मलिक को तमंचे सटाकर दो गोली मारी।

गर्दन और पेट पर गोली लगते ही मलिक की मौके पर मौत हो गई। एक गोली उधर से गुजर रहे संधावली निवासी सलीम के हाथ में लग गई।

गोलियों की आवाज सुनकर एक सिपाही ने हत्यारोपियों पर राइफल तानी तो दोनों ने तमंचे फेंक कर हाथ ऊपर उठा दिए। पुलिस बाद में दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर आकर मुआयना किया। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने 14 साल पहले किए गए पिता के कत्ल का बदला लिया है।

उधर, भौराकलां के सिसौली निवासी 35 साल के शौकीन की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फुगाना में जमीन के विवाद में खानदानी लोगों ने भाला मारकर विपिन को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed