फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   twenty four students ill due to poultry farm

मुर्गियां बनीं वजह, 24 की हालत बिगड़ी

Tue, 01 Oct 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, अतरौली
अमर उजाला, अतरौली Updated Tue, 01 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
twenty four students ill due to poultry farm

उत्तर प्रदेश में अतरौली के लालाराम श्री देवी डिग्री कॉलेज और डीकेएस हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थी कॉलेज के पीछे खुले पॉल्ट्री फॉर्म से उठने वाली बदबू से परेशान हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह बदबू के कारण दोनों स्कूलों के दो दर्जन विद्यार्थियों की हालत बिगड़ गई। उल्टी के साथ-साथ बच्चों को बेहोश होते देख कॉलेज प्रशासन में अफरातफरी मच गई। बच्चों को तत्काल उपचार कराया गया। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के सचिव रामअवतार शर्मा और डीकेएस स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति ने 21 सितंबर से मुर्गी फॉर्म खोल लिया है। इससे निकलने वाली बदबू से छात्र-छात्राएं बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह कक्षाएं शुरू हुईं तो दो दर्जन छात्रों को बदबू के कारण उल्टियां होने लगी। इनमें से कई विद्यार्थी बेहोश भी हो गए। बच्चों को कॉलेज में ही प्राथमिक उपचार दिलाना पड़ा। कई विद्यार्थियों को को अस्पताल भेजा गया।

बाद में विद्यार्थियों की कक्षाओं को दूसरे कमरों में शिफ्ट किया गया। बेहोश होने वाले विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed