फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   third degree to doctor who loved the niece of police officer

पुलिस अफसर की भतीजी के प्यार में शादीशुदा को थर्ड डिग्री

Fri, 30 Aug 2013 08:41 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
third degree to doctor who loved the niece of police officer

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस अफसर की भतीजी से प्यार और फिर कोर्ट मैरिज करने की कीमत एक डाक्टर को चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन


अफसर ने उसे कन्नौज से उठवा लिया और दो दिन तक उसे थर्ड डिग्री दी गई। एनकाउंटर के डर से गुरुवार सुबह डाक्टर ने थाने के टायलेट में तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल के रहने वाले एक अफसर पुलिस विभाग में उच्च पद पर कार्यरत हैं। एक साल पहले उनकी भतीजी को कन्नौज में मियांगंज निवासी डाक्टर मोहम्मद रजा ने फोन किया था। रजा अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन गलती से फोन युवती को लग गया। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। डाक्टर ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। बावजूद इसके युवती उसे दिल दे बैठी। शादी की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में पॉलीटेक्निक करने के दौरान ही कन्नौज उससे मिलने आई। एक बार तो हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। डाक्टर ने बताया कि तब उसने कोर्ट मैरिज कर ली। ढाई माह पहले युवती अपना घर छोड़कर कन्नौज चली आई।

उधर, युवती के एडवोकेट पिता को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने अपने पुलिस अफसर भाई को बताया। आरोप है कि मंगलवार को एक दरोगा ने अपनी टीम के साथ कन्नौज जाकर आरोपी को उठा लिया। दो दिन तक डाक्टर को बेरहमी से पीटा गया।

एनकाउंटर की धमकी देकर युवती को छोड़ने के लिए कहा गया। गुरुवार सुबह डरे सहमे डाक्टर ने थाने में तेजाब पी लिया। तब हड़कंप मचा। डाक्टर को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक है।  

परिजनों को नहीं दी गई जानकारी
कन्नौज से डाक्टर तीन दिन पहले गायब हुआ था। वहां उसके परिवार वाले तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन उन्हें डाक्टर के मुरादाबाद में होने की जानकारी नहीं दी गई। अस्पताल में भर्ती कराने में एक एंबुलेंस चालक का नाम दर्ज है।


चालक ने उसे अकबर कोठी के पास से उठाकर अस्पताल पहुंचाने की बात कही। छिबरामऊ में रहने वाले डाक्टर के साले ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके पास मुरादाबाद से एक दरोगा का फोन आया था। तब जानकारी मिली और परिवार वाले कन्नौज से चल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed