फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Temporary SSP Muniraj Became Permanent OF GHAZIABAD

SSP Muniraj: गाजियाबाद के कप्तान मुनीराज हुए परमानेंट, अभी तक थे कार्यवाहक एसएसपी

Fri, 27 May 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 May 2022 10:08 AM IST
सार

2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर मुनीराज जी वर्तमान में अस्थायी तौर पर गाजियाबाद एसएसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें यहां का स्थायी एसएसपी बना दिया गया है।
 

विज्ञापन
Temporary SSP Muniraj Became Permanent OF GHAZIABAD
एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले को करीब 56 दिन बाद स्थायी एसएसपी मिल गया है। मुनिराज जी. को गाजियाबाद का परमानेंट एसएसपी बनाया गया है। अभी तक वह कार्यवाहक एसएसपी का काम देख रहे थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर मुनीराज जी. वर्तमान में अस्थायी तौर पर गाजियाबाद एसएसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें यहां का स्थायी एसएसपी बना दिया गया है।
विज्ञापन


आईपीएस ऑफिसर मुनीराज जी. से अब एसपी अभिसूचना लखनऊ का प्रभार वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि 28 मार्च को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 28 लाख रुपये की लूट के बाद गाजियाबाद के एसएसपी को निलंबित किया गया था। 31 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को सस्पेंड किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कुमार को निलंबित करने के बाद योगी सरकार ने डीआईजी एलआर कुमार को गाजियाबाद भेजने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यभार नहीं संभाला। इसके बाद तीन अप्रैल को शासन ने लखनऊ में तैनात एसपी अभिसूचना मुनीराज जी. को अस्थायी तौर पर गाजियाबाद एसएसपी बनाया। 


गुरुवार देर रात योगी सरकार ने मुनीराज जी. को ही गाजियाबाद का स्थायी एसएसपी नियुक्त कर दिया। इनके अलावा एक और आईपीएस अफसर पलाश बंसल को अलीगढ़ जिले का एसपी देहात नियुक्त किया गया है। यहां से पहले बंसल अयोध्या में एएसपी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed