{"_id":"4dc8fd62-53ca-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"teenage-girl-burnt-alive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने किशोरी को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने किशोरी को जिंदा जलाया
हाथरस/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ अत्याचार पर एक ओर जहां पूरे देश में आक्रोश है, पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है वहीं इन घटनाओं में कोई कमी आती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को उसके घर में घुसकर जला दिया। गंभीर हालत में किशोरी को अलीगढ़ रेफर किया गया है। किशोरी को बचाने के दौरान उसका पिता भी झुलस गया।
विज्ञापन
गांव लोहर्रा निवासी अशोक कुमार सासनी कस्बे में कोतवाली चौराहे पर चाय की दुकान चलाता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री आशा से गांव का ही एक युवक एक तरफा प्रेम करता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को आशा किसी कार्य से बाहर जा रही थी तो आरोप है कि इस युवक ने उस पर फब्तियां कसीं और उसका हाथ पकड़ा। आशा उसकी बात बिना सुने वहां से चली आई। यह बात युवक को नागवार गुजरी।
वह आशा के पीछे-पीछे उसके घर पर मिट्टी के तेल से भरी केन लेकर पहुंच गया और घर में घुसकर आशा पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। वह धू-धू कर जलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
युवक वहां से भाग गया, आग बुझाने की कोशिश में किशोरी का पिता झुलस गया। आनन-फानन में किशोरी व उसके पिता को बागला अस्पताल लाया गया। इस दौरान किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी 90 प्रतिशत तक जल गई है।
पुलिस ने कहा, युवती ने खुद को जलाया
वहीं पुलिस ने कहा है कि युवती ने पारिवारिक कारणों से खुद जलने की कोशिश की है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरुण कुमार ने राजधानी लखनऊ में कहा कि यह बात पूरी तरह गलत है कि छेड़छाड़ के विरोध में युवती ने खुद को जलाया। आग लगा कर जलने के पीछे पारिवारिक कारण थे। उसका बयान रिकार्ड कर लिया गया है।