फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Tantric raped newly wed woman

तांत्रिक ने लूट ली नई नवेली दुल्हन की आबरू

Sat, 15 Jun 2013 01:41 AM IST
लंभुआ (सुल्तानपुर)/ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tantric raped newly wed woman

पति के साथ झाड़-फूंक कराने पहुंची एक नवविवाहिता के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पति के साथ घर पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई।

मामला उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है। पुलिस को दी तहरीर में पीडिता के पति ने बताया कि तीन माह पूर्व उसकी शादी हुई थी।

ससुराल में विवाहिता की तबीयत बिगड़ी तो रिश्तेदारों ने उसे झाड़-फूंक कराने की सलाह दी।

रिश्तेदारों की सलाह मानते हुए युवक पत्नी और एक रिश्तेदार को साथ लेकर गुरुवार की रात क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास पहुंचा।

तांत्रिक ने महिला के पति और उसके रिश्तेदार को गांव के बाहर अपनी दुकान पर बैठा दिया और महिला को झाड़-फूंक करने के बहाने लेकर चला गया।
 
शान अली ने महिला को दुकान से करीब चार सौ मीटर दूर ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

तांत्रिक के पास से लौटकर महिला पति के पास पहुंची और घर चली गई।

रात में महिला ने पति को आपबीती सुनाई। शुक्रवार की सुबह महिला पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी सीओ लंभुआ अर्चना सिंह थाने पहुंची और घटना के बाबत पीड़ित महिला का बयान लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed