फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   students pulling cart in the sun

यूपी: छाते में मैडम, मासूम छात्रों से धूप में खिंचवा रही ठेला

Wed, 21 Aug 2013 12:03 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
students pulling cart in the sun

परिषदीय स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाना और पानी पिलवाना आम बात है। लेकिन सिवाया बीआरसी पर तो शिक्षिका ने मासूमों से ठेला ही खिंचवा दिया।

विज्ञापन


मैडम खुद तो धूप से बचने के लिए छाता लगाए हुए थीं, जबकि बच्चे ठेला खींचकर तपती धूप में बेहाल हो रहे थे।

बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सिवाया बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों पर ही बीआरसी से किताबें ले जाने की जिम्मेदारी डाल दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिवाया दो की प्राइमरी की शिक्षिका रेशमा बेगम बीआरसी पहुंची और अपनी पुस्तकें ठेले पर लदवा लीं। ठेला कोई चालक नहीं, बल्कि स्कूली बच्चे ही खींच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

up teacher

हाईवे पर जब तेज धूप निकली तो मैडम ने खुद तो छाता लगा लिया, जबकि बच्चे गर्मी में हांफते हुए ठेला खींचते रहे। हाईवे पर बच्चों के साथ हादसा भी हो सकता था।

परिषदीय स्कूलों का यह आलम कोई नई बात नहीं है। मिड-डे मील के बर्तन साफ करते, झाड़ू लगाते और शौचालय साफ करते बच्चे आए दिन स्कूलों में मिलते हैं। खानापूर्ति के लिए कार्रवाई होती है, लेकिन फिर वही आलम शुरू हो जाता है।

मैं बच्चों के खाता खुलवाने बैंक गई थी। चार्ज दूसरी शिक्षिका पर था। ठेला अगर बच्चों ने खींचा है तो गलत है, इसकी जांच की जाएगी।
मंजू शर्मा, प्रधानाध्यापिका प्राइमरी स्कूल सिवाया दो

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं इस समय छुट्टी पर हूं। अब तक जितनी भी किताबें बांटी हैं, सभी स्कूलों में मैजिक द्वारा भेजी गई हैं। अगर मैडम ने बच्चों से ठेला चलवाया है तो गलत है। जांच की जाएगी।
अमरेश, एबीएसए दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed