फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   student raped and killed

यूपी फिर शर्मसार, दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या

Mon, 08 Apr 2013 01:20 AM IST
सुइथाकलां (जौनपुर)/ब्यूरो
सुइथाकलां (जौनपुर)/ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
student raped and killed

यूपी एक बार फिर एक दरिंदे की वहशियाना हरकत के चलते शर्मसार हो गया।

विज्ञापन


मामला जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र का है।

यहां कक्षा छह की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

अर्द्धनग्न शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और गला दबाए जाने की पुष्टि हुई है।

इस मामले में पुलिस ने छात्रा के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है, लेकिन वह दुष्कर्म से इनकार कर रहा है।

किशोरी के पिता का कहना है कि शनिवार रात वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए थे। बगल वाले कमरे में 16 वर्षीय बेटी सोई हुई थी। सुबह जल्दी उठे और पत्नी के साथ गेहूं काटने चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे गांव वालों ने हल्ला मचाया कि गेहूं के खेत में लाश पड़ी है। वह भी मौके पर पहुंचे। खेत में बेटी की औंधे मुंह लाश पड़ी थी।

गले के पास दुपट्टा और सलवार-अंडरवियर कुछ दूर पड़े थे। गाल पर खरोंच के निशान थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। उसका मोबाइल गायब था।

सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल्य कुमार पांडेय पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्वाह्न में एसपी बलिकरन सिंह यादव भी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छात्रा के माता-पिता और परिवार वालों से पूछताछ में घटना के कई पहलू सामने आए। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने छात्रा के जीजा शाहगंज कोतवाली के मलहज निवासी रामधनी को गिरफ्तार कर लिया।

थानेदार ने बताया कि रामधनी ने कबूला है कि उसने नाले के पास छात्रा की हत्या की और शव खींचकर गेहूं के खेत में फेंक दिया। लेकिन वह दुष्कर्म से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed