फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   strict laws made in india like arab countries said lalu

अरब देशों की तरह भारत में बने सख्त कानून: लालू

Fri, 04 Jan 2013 01:32 PM IST
नरहीं (बलिया)/ब्यूरो
नरहीं (बलिया)/ब्यूरो Updated Fri, 04 Jan 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
strict laws made in india like arab countries said lalu

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि जिस प्रकार अरब देशों में घिनौने कुकृत्य करने वालों को सार्वजनिक स्थान पर जमीन में गाड़कर और सिर पर पत्थर मारकर मृत्यु दंड दिया जाता है, उसी प्रकार का सख्त कानून भारत में भी बनाया जाए।

विज्ञापन


हालांकि लालू यादव केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की राय से सहमत नहीं हैं। थरूर ने कहा था कि दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा का नाम अब जगजाहिर करने में कोई हर्ज नहीं है। लालू ने कहा कि उसके नाम से कानून बनाने में बहुत अड़चने हैं। इस मसले पर संसद में मिल बैठकर बात की जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार को छात्रा के पैतृक गांव पहुंच कर लालू पीड़ित परिजनों से मिले। लालू ने छात्रा के पिता से कहा कि बेटी के साथ जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। बहादुर बेटी ने साहस का परिचय देते हुए दरिंदों से लड़ कर अपनी जान गंवाई है। उसने जान नहीं दी, शहादत दी है। उसका बलिदान खाली नहीं जाएगा। उसके नाम से स्मारक व अस्पताल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ए अंबिका तू पीड़ित परिवार के ख्याल रखिह’
दिल्ली गैंगरेप की शिकार छात्रा के गांव पहुंचे लालू प्रसाद यादव अपने अंदाज में दिखे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से भोजपुरी में ही बात की। इस दौरान बिटिया के दरवाजे से ही उन्होंने इलाके के पूर्व विधायक व सूबे के राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी से मोबाइल पर बात की और कहा कि ‘ए अंबिका तू पीड़ित परिवार के ख्याल रखिह...।’

लालू पीड़ित परिवार के साथ पूरे समय गमगीन रहे। आंखें डबडबाई हुईं और चेहरे पर गुस्सा था। उन्होंने पीड़िता के पिता व दोनों भाइयों से भोजपुरी में ही बात की। कहा कि ‘ए भइया तू घबड़इह मत, जब भी जरूरत पड़ी हमके तू याद करिह। हमरे मोबाइल के नंबर तू डायरी में नोट कइल। हम तोहसे वादा करत बानी कि बिटिया के न्याय दिलावे और परिवार के दुख में हमेशा खड़ा रहब।’ यह सुन पीड़िता के पिता की आंख से अश्रु धारा प्रवाहित होने लगी। जिस पर लालू भी अपने आपको नहीं रोक सके। पीड़ित परिजन व गांव के लोग उन्हें छोड़ने के लिए वाहन तक आए।

छात्रा के गांव पहली बार पहुंचा कोई वीआईपी
जिले के पिछड़े गांवों में से एक छात्रा का गांव, इन दिनों खून के आंसू रो रहा है। गांव में न रास्ता है, न बिजली है और ना ही पीने के लिए साफ पानी। शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधा तो दूर की बात है। ऊपर से इस गांव की बिटिया को दिल्ली के बलात्कारियों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। गांव में विकास के लिए लोगों ने नेताओं से बार-बार गुहार की, लेकिन कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया।


राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने क्षेत्र से चार बार चुने जाने के बाद भी गांव की तरफ कभी मुड़कर नहीं देखा। वर्तमान विधायक उपेंद्र तिवारी ने भी अब तक कोई पहल नहीं की। दिल्ली की घटना के बाद पहली बार लालू यादव के कद का कोई बड़ा नेता गांव पहुंचा। अब तक सांसद नीरज शेखर, अंबिका चौधरी व उपेंद्र तिवारी ही पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed