{"_id":"5dce8abc8ebc3e54fe124811","slug":"stamp-minister-ravindra-jaiswal-directed-to-constitute-a-committee-to-solve-the-problem-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार जागे जिम्मेदार! अब वाराणसी के लोगों को जल्द मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार जागे जिम्मेदार! अब वाराणसी के लोगों को जल्द मिलेगी निजात
Fri, 15 Nov 2019 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 15 Nov 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते मंत्री रवींद्र जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शहर की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रदेश के स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जल निगम, जलकल व नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर की पेयजल, सीवर, सड़क आदि के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पेयजल और सीवर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या के लिए चेतावनी दी। समस्या के समाधान के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए। कहा कि इस समिति में जलकल जल निगम नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जो जांच कर लीकेज की समस्या को दूर कराएंगे । वर्ष 2010 में 268 करोड़ से डाली गई पेयजल लाइन को दुरुस्त करने को कहा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बताते चलें कि शहरवासी पेयजल और सीवर पाइपलाइन में लीकेज की वजह से दूषित पेयजल की समस्या से काफी परेशान थे और सभी जिम्मेदारों को इस संबंध में अवगत भी करा चुके थे।
विज्ञापन